Author: Bihar Today
बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.
Bihar News : बिहार में पुरुष मित्र के साथ वाटरफॉल घूमने गई महिला सीओ के साथ बदसलूकी, वीडियो किया वायरल.
Bihar News : बिहार के सासाराम से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ पर्यटन स्थल गीता घाट आश्रम घूमने गईं सूर्यपुरा की महिला सीओ और उनकी साथी रिविलगंज की सीओ के साथ कुछ बदमाशों ने बदसलूकी की। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई। साथ ही बदमाशों ने उनका मोबाइल और बैग भी छीन लिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम सीओ दो अन्य लोगों के साथ दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी की तलहटी में स्थित गीता घाट आश्रम के पास झरना देखने गई थीं। इस दौरान वहां मौजूद बदमाशों ने बदसलूकी की…
Bihar Free Bijli : बिहार में मुफ्त मिलेगी 125 यूनिट बिजली ! अब नहीं देना होगा एक भी पैसा, जानें पूरा डिटेल्स.
Bihar Free Bijli : नीतीश सरकार ने बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ़्त देने का ऐलान किया है। जिसके अनुसार, 1 अगस्त 2025 से यानी जुलाई महीने के बिल से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। शुक्रवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में मुफ़्त बिजली योजना को स्वीकृति मिल गयी है। इस योजना के लागू होने से बिहार के 1.67 करोड़ लोगों को सीधा लाभ होगा। 1.67 करोड़ लोगों को होगा लाभ : जानकारी के अनुसार…
Bihar Election : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण क्यों करा रहा चुनाव आयोग ? यहां जानें वजह.
Bihar Election : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक बवाल चरम पर है। विपक्षी दल पूछ रहे हैं कि सूची में नाम के लिए आधार कार्ड और आवासीय प्रमाण पत्र को मान्यता क्यों नहीं दी जा रही है? लेकिन हकीकत यह है कि राज्य के सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में आधार कार्ड की संख्या जनसंख्या से अधिक हो गई है। इतना ही नहीं, आधार कार्ड को नागरिकता प्रमाण पत्र के रूप में मान्यता नहीं मिलने के बावजूद, इस क्षेत्र में इसके…
Road Accident : दरभंगा में भीषण हादसा ! ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक.
Road Accident : बिहार के दरभंगा में मंगलवार को ट्रक और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज सकरी के अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा नेशनल हाईवे-27 पर अयूबनगर चौक के पास तब हुआ, जब एक बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ई-रिक्शा सवार दो महिला और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो…
Gopal Khemka Murder : गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा ! जमीन विवाद में हुई थी हत्या, बिल्डर अशोक साह ने रची थी साज़िश.
Gopal Khemka Murder Case : पटना के बहुचर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। डीजीपी विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अशोक साह ने गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी दी थी। जमीन विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया था। जिसके लिए 4 लाख रुपये में सौदा हुआ था। इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर उमेश यादव को एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये दिए गए थे। हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी। इस मामले में दो आरोपी उमेश यादव और अशोक साह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरफ्तारी के बाद…
Bihar News : सीएम नीतीश ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में महिलाओं के लिए डोमिसाइल लागू.
Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बिहार की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार अब सभी सरकारी नौकरियों में बिहार की रहने वाली महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले की सबसे बड़ी बात यह है कि इस आरक्षण का लाभ सभी वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। बिहार में पहले भी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाता था, लेकिन इस बार इस पर डोमिसाइल नीति लागू की गई है और कैबिनेट ने सीधी भर्ती में…
बिहार में बीते कुछ दिनों में हुई जघन्य हत्याओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राज्य सरकार की ‘सुशासन’ की परिकल्पना अब केवल भाषणों और बयानों तक सिमट कर रह गई है? पटना जैसे वीआईपी इलाके में एक नामी कारोबारी की सरेआम हत्या, सीवान में पांच लोगों पर तलवार से हमला और आज दानापुर में एक स्कूल संचालक की हत्या – ये घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था की भयावह तस्वीर पेश करती हैं, बल्कि राज्य में आमजन की सुरक्षा को लेकर बढ़ती असुरक्षा का गम्भीर संकेत भी देती हैं। पटना की घटना खासतौर पर चौंकाने…
Bihar Crime: राजधानी पटना में फिर हुई एक हत्या ! बदमाशों ने स्कूल संचालक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका.
Bihar Crime : बिहार के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब अपराधियों ने दानापुर में एक निजी स्कूल संचालक को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात सगुना-खगौल मुखप मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने एक निजी स्कूल संचालक को सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्कूल संचालक की पहचान मुस्तफापुर निवासी नरेश चंद्र प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए…
Bihar News : बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस में झड़प ! पुलिसकर्मी समेत कई लोग जख्मी, आज बंद रहेगा इंटरनेट.
Bihar News : बिहार में मुहर्रम के मौके पर रविवार को ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान कई जगहों पर आपसी झड़प के मामले सामने आए। जिसमें कटिहार में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जुलूस के दौरान पथराव किया गया। जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल भी हुए। हालांकि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर कटिहार में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कटिहार में मुहर्रम जुलूस में हिंसक झड़प : कटिहार में…
8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर बड़ी खबर, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन.
8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना हो रही देरी से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी की चिंता बढ़ती जा रही है। इस संदर्भ में रेलवे सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी (RSCWS) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की है। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की घोषणा को छह महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। RSCWS के चेयरमैन टी.एस. कालरा ने 30 जून, 2025 को प्रधानमंत्री को भेजे…