Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar News : बिहार में पुरुष मित्र के साथ वाटरफॉल घूमने गई महिला सीओ के साथ बदसलूकी, वीडियो किया वायरल.
Bihar

Bihar News : बिहार में पुरुष मित्र के साथ वाटरफॉल घूमने गई महिला सीओ के साथ बदसलूकी, वीडियो किया वायरल.

Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 19, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar News : बिहार के सासाराम से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ पर्यटन स्थल गीता घाट आश्रम घूमने गईं सूर्यपुरा की महिला सीओ और उनकी साथी रिविलगंज की सीओ के साथ कुछ बदमाशों ने बदसलूकी की। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई। साथ ही बदमाशों ने उनका मोबाइल और बैग भी छीन लिया।

Join-Our-WhatsApp-Group

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम सीओ दो अन्य लोगों के साथ दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी की तलहटी में स्थित गीता घाट आश्रम के पास झरना देखने गई थीं। इस दौरान वहां मौजूद बदमाशों ने बदसलूकी की और इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालाँकि, हम इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। इसके बाद महिला सीओ ने तुरंत स्थानीय थाने को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यपुरा की महिला अंचल अधिकारी अपनी निजी कार से रिविलगंज की सीओ अपने एक मित्र के साथ कैमूर पहाड़ी पर स्थित गीता घाट झरना घूमने गई थीं। तभी आसपास के कुछ बदमाशों ने महिला अंचल अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर सात-आठ बदमाश इकट्ठा हो गए और महिला अधिकारी की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान जब वह वहां से जाने लगीं तो उन्होंने सड़क के सामने अपनी बाइक गिराकर रास्ता रोक दिया और उनकी गाड़ी के शीशे पर वार किया। इस दौरान बदमाशों ने उनके सहयोगी कौशल कुमार का मोबाइल और महिला सीओ का बैग भी छीन लिया।

इस मामले में महिला सीओ ने दरिगांव थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान पवन, सुमन और जैकी के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पुलिस ने उनके पास से अंचल अधिकारी से छीना गया बैग और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

इस मामले में दरिगांव थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने बताया कि सूर्यपुरा सीओ अपने सहयोगी के साथ गीताघाट आश्रम के पास झरना देखने आई थीं। तभी दो बाइक पर सवार छह अपराधी आए और उनसे लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। अपराधियों की करतूत देख उनका ड्राइवर भी वहां पहुंच गया। अपराधियों ने सीओ, उनके ड्राइवर और सहायक के साथ मारपीट की। इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Crime News Sasaram
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Loading Comments...