Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Crime: राजधानी पटना में फिर हुई एक हत्या ! बदमाशों ने स्कूल संचालक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका.
Bihar

Bihar Crime: राजधानी पटना में फिर हुई एक हत्या ! बदमाशों ने स्कूल संचालक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका.

रविवार की रात सगुना-खगौल मुखप मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने एक निजी स्कूल संचालक को सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 7, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Crime : बिहार के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब अपराधियों ने दानापुर में एक निजी स्कूल संचालक को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात सगुना-खगौल मुखप मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने एक निजी स्कूल संचालक को सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Join-Our-WhatsApp-Group

मृतक स्कूल संचालक की पहचान मुस्तफापुर निवासी नरेश चंद्र प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद अपराधी दानापुर स्टेशन की ओर भाग निकले। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है और मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि स्कूल संचालक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है।

एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस अपराधी की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बताया गया है कि अजीत कुमार अपने परिवार के साथ मुस्तफापुर में रहता था और लेखानगर के पास एक निजी स्कूल चलता था।

इस संबंध में उसके चचेरे भाई सुशील कुमार ने बताया कि अजीत के वृद्ध माता -पिता सगुना मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। जिन्हे वह प्रतिदिन घर से खाना पहुंचाने जाता था।हर दिन की तरह अजीत कुमार स्कूटर पर खाना लेकर सगुना मोड़ इलाके में अपने पिता के पास गया था। वहां से रविवार की रात करीब 11 बजे वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डीएवी स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह खुद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस अजीत कुमार को अनुमंडल अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक स्कूल संचालक के सिर में गोली मारी गई है। घटना के वक्त कोई चश्मदीद मौजूद नहीं था। इसलिए फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि अपराधियों की संख्या कितनी थी और वारदात को कैसे अंजाम दिया गया है। सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Crime News Murder Patna
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.