OnePlus 15 5G launch date : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 5G के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के अनुसार यह फोन सबसे पहले चीन में 27 अक्टूबर 2025 को लांच किया जाएगा, जबकि भारत और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसका आगमन नवंबर महीने में होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 7,300mAh की शक्तिशाली बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में नवंबर तक होगा लांच :

कंपनी के अनुसार OnePlus 15 5G स्मार्टफोन चीन में आगामी 27 अक्टूबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार इस फोन का भारत में जनवरी के बजाय नवंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है।

 

 

कीमत और स्टोरेज विकल्प क्या होंगे?

OnePlus 15 5G में 16GB तक रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। भारत में इसकी कीमत ₹65,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है। अपग्रेडेड फीचर्स को देखते हुए, इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में हो सकती है। यह फ़ोन उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस दोनों चाहते हैं। यह फ़ोन सीधे iQOO 15 को टक्कर देगा। दोनों फ़ोन पहले भी समान फीचर्स के साथ लॉन्च हो चुके हैं।

वनप्लस 15 5G के फीचर्स :

वनप्लस 15 5G में 165Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन वाला 6.78-इंच OLED डिस्प्ले होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा। कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें Sony और ISOCELL सेंसर शामिल होंगे। फोन में ऑब्जेक्ट इरेज़र और बैकग्राउंड एन्हांसमेंट जैसे AI कैमरा फीचर्स भी होंगे। बैटरी 7,300mAh की होगी और यह 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version