Aadhaar Card Update: आज, आधार कार्ड सिर्फ़ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि हमारे पैसे और सरकारी कामों की चाबी बन गया है। चाहे घर बदलते समय अपना पता अपडेट करना हो या पुराना मोबाइल नंबर बंद होने पर नया मोबाइल नंबर लिंक करना हो, ये छोटी-छोटी गलतियाँ कई सरकारी फ़ायदों से आपको रोक सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने आधार कार्ड में सुधार करना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। लंबी लाइनों में खड़े होने की ज़रूरत नहीं है; यह घर बैठे, बस फ़ोन से आसानी से किया जा सकता है। अगर आपको अपने आधार कार्ड पर अपना नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलना है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे आराम से अपने आधार कार्ड में कैसे बदलाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं…
आधार ऐप डाउनलोड करें:
अपने आधार कार्ड पर नाम, पता और मोबाइल नंबर बदलने के लिए, आपको अपने स्मार्टफोन पर आधार ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर, अपने आधार कार्ड नंबर से लॉग इन करें, जिससे आप आसानी से बदलाव कर सकें।
आधार कार्ड में अपना नाम ठीक करने का सबसे आसान तरीका:
- सबसे पहले तो UIDAI की आधार ऐप या वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद My Aadhaar सेक्शन में जाएं।
- फिर Update Aadhaar पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना 12 डिजिट का आधार नंबर एंटर करें।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।
- मोबाइल पर जो OTP मिला है उससे लॉग-इन करें।
- अब ‘Update Aadhaar Online’ चुनें।
- इसके बाद Update Demographics Data के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इधर से अब उस जानकारी का चुनें जिसे ठीक करना है, जैसे – नाम, जन्मतिथि, पता आदि।
- नाम ठीक करने टाइम सही स्पेलिंग ध्यान से टाइप करें।
- इसके बाद सबमिट करने से पहले दो बार इसे जरूर चेक करें।
- इसके बाद सही नाम का प्रमाण पत्र – जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि में से कोई एकअपलोड करें।
- इसके बाद ₹50 का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें।
- एन्ड में रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें।
- इतना करते ही आपको आपको URN (Update Request Number) मिलेगा, जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।
आधार ऐप में अपना पता कैसे अपडेट करें?
स्टेप 1 – इसके लिए, आधार ऐप पर जाएं।
स्टेप 2 – अपडेट माय आधार पर जाएं और एड्रेस अपडेट पर टैप करें।
स्टेप 3 – यहां वे डॉक्यूमेंट भी डालें जिन्हें आप प्रूफ के तौर पर जमा करेंगे।
स्टेप 4 – डॉक्यूमेंट और डिटेल्स पूरी करने के बाद, फीस का पेमेंट करें।
स्टेप 5 – पेमेंट के बाद, रिक्वेस्ट सबमिट करें।
आधार ऐप में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
स्टेप 1 – इसके लिए, आधार ऐप पर जाएं।
स्टेप 2 – अपडेट माय आधार पर जाएं और मोबाइल नंबर अपडेट पर टैप करें।
स्टेप 3 – अब फेस स्कैन या OTP से वेरिफाई करें।
स्टेप 4 – वेरिफिकेशन के बाद, नया नंबर और मांगी गई दूसरी डिटेल्स डालें।
स्टेप 5 – अब फीस पे करें और एप्लीकेशन सबमिट करें।
स्टेप 6 – अब आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें:
नाम ठीक करते समय, सिर्फ़ सही और वैलिड डॉक्यूमेंट्स ही अपलोड करें। UIDAI के नियमों के मुताबिक, ज़िंदगी में सिर्फ़ दो बार ही नाम बदला जा सकता है। अगर नाम ठीक करते समय कोई गलती हो जाती है, तो दोबारा नाम नहीं बदला जा सकेगा।
जरूरी बातें:
- आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
- अगर नाम में स्पेलिंग मिस्टेक है, तो सिर्फ 5 मिनट में यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
- महिलाएं शादी के बाद विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) का उपयोग कर नाम बदल सकती हैं।
- यदि आप ऑनलाइन अपडेट नहीं कर पा रहे हैं, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं।

