BSNL Samman Plan : बीएसएनएल ने हाल ही में अपनी BSNL 4G सर्विस लॉन्च की है। जिससे लाखों मोबाइल यूजर्स को नेटवर्क सिग्नल की समस्या से बड़ी राहत मिली है। वहीं कंपनी ने अब अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए कई नए प्लान पेश किया है। कंपनी ने इसे बीएसएनएल सम्मान प्लान का नाम दिया है जो Jio, Airtel और Vi के मुकाबले काफी सस्ता है।
BSNL अपने सबसे किफायती 365-दिन के रिचार्ज प्लान के साथ 6 महीने का BiTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दे रही है। यूज़र्स को बड़े OTT ऐप्स और 500 से ज़्यादा लाइव TV चैनलों का एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में यह नया प्लान लॉन्च किया है। यह ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक वैलिड है। इसके अलावा, कंपनी अपने कई रिचार्ज प्लान पर अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी दे रही है।
BSNL का 365-दिन का प्लान :
BSNL का यह किफायती रिचार्ज प्लान हाल ही में लॉन्च किया गया है। BSNL ने इस प्लान को “सीनियर सिटीजन सम्मान प्लान” नाम से पेश किया है। फायदों की बात करें तो यूज़र्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की कीमत सिर्फ़ 1812 रुपये है। फायदों में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग शामिल है।
इसके अलावा, यह BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान यूज़र्स को रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा देता है। यूज़र्स को रोज़ाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। साथ ही, इस BSNL प्लान में पूरे 6 महीने के लिए BiTV प्रीमियम का एक्सेस भी शामिल है। इससे यूज़र्स को 450 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और लीडिंग OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
अन्य BSNL ऑफर :
कंपनी ने फेस्टिव सीज़न के दौरान यूज़र्स के लिए ऑफर की घोषणा की है। अगर यूज़र्स अपने नंबर को 199 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान से रिचार्ज करते हैं, तो उन्हें तुरंत 2.5% का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, यूज़र्स को कंपनी के सेल्फकेयर ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए अपना नंबर रिचार्ज करना होगा। इसके अलावा, कंपनी ने 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिर्फ़ 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी वाला अपना ऑफर फिर से लॉन्च किया है। यूज़र्स इस ऑफर का फायदा 18 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच उठा सकते हैं।


