Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»News»Bihar News : नितीश सरकार का बड़ा फैसला ! जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों का हिंदी में होगा अनुवाद, लोगों को मिलेगी राहत.
News

Bihar News : नितीश सरकार का बड़ा फैसला ! जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों का हिंदी में होगा अनुवाद, लोगों को मिलेगी राहत.

Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 6, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar News : बिहार सरकार ने राज्य में भूमि सर्वे के काम में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने भूमि से जुड़े पुराने दस्तावेजों को अधिक सुलभ और उपयोगी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कैथी लिपि में दर्ज भूमि अभिलेखों का देवनागरी लिपि में अनुवाद कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर राजस्व विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन (BIBD) के साथ एक एमओयू साइन किया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

इस समझौते पर डीआईबीडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ नाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाषिणी के सहयोग से न केवल राजस्व विभाग बल्कि बिहार सरकार के कई अन्य विभागों को भी तकनीकी लाभ मिलेगा और इससे कई प्रशासनिक समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

मुख्य सचिव ने यह भी सुझाव दिया कि जिस तरह से कैथी लिपि के दस्तावेजों का अनुवाद किया जा रहा है, उसी तरह पाली लिपि में उपलब्ध सामग्री को भी हिंदी और अंग्रेजी में अनूदित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने “बिहार स्पेसिफिक हैकाथॉन” के आयोजन की भी बात कही ताकि स्थानीय समस्याओं के लिए नवाचारी तकनीकी समाधान खोजे जा सकें।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह पहल राज्य में चल रहे विशेष सर्वेक्षण कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि अधिकांश पुराने कैडस्ट्रल और रिविजन सर्वे अभिलेख कैथी लिपि में हैं, जिन्हें पढ़ना और समझना अत्यंत कठिन है। इस अनुवाद प्रक्रिया से न केवल इन अभिलेखों को पढ़ना आसान होगा, बल्कि भूमि विवादों के समाधान में भी सहायता मिलेगी।

इस मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बाम्हरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्व सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान में डीआईबीडी के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न तकनीकी विशेषज्ञों, अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Land Survey Bihar News Land Documents
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar News : बिहार में आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बदली, अब आधार कार्ड के साथ देने होंगे ये डाक्यूमेंट्स.

March 13, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar News : बिहार में आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बदली, अब आधार कार्ड के साथ देने होंगे ये डाक्यूमेंट्स.

March 13, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.