8th Pay Commission DA Hike : देश भर में आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। इस दौरान केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है। इस बार कर्मचारियों को एक नहीं बल्कि तीन-तीन खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार दिवाली से पहले सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा देने की तैयारी में है। सरकारी कर्मचारियों को एक साथ वेतन आयोग की घोषणा, महंगाई भत्ता और दिवाली बोनस जैसे तोहफ़े मिलने वाली है। दरअसल सरकार का मकसद है कि कर्मचारी बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने परिवार के साथ खुशी से अपना त्योहार मना सकें। सरकार के इस फैसले के लागू होने के बाद 50 लाख से ज्‍यादा सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी :

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के आसपास जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। अभी सरकारी कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो DA बढ़कर 58% हो जाएगा।

विदित हो कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में 2 बार इजाफा होता है। पहली बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से प्रभावी होती है। इस साल की पहली बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक जुलाई के महंगाई भत्ते में इजाफा नहीं किया गया है, जिसका इंतजार है। जिसे अब द‍िवाली के मौके पर सरकार कर्मचारियों को देगी।

2. दिवाली बोनस:

सरकार हर साल अराजपत्रित कर्मचारियों को उत्पादकता से जुड़ा बोनस (पीएलबी) या तदर्थ बोनस प्रदान करती है। दिवाली बोनस हर साल दिया जाता है और इस बार भी कर्मचारियों को अच्छी-खासी रकम मिलने की उम्मीद है। इस साल बोनस की घोषणा दिवाली से पहले हो सकती है। इससे 30 लाख से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।

3. 8वें वेतन आयोग का गठन :

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू हुई थीं. अब 10 साल का वक्त पूरा होने वाला है और 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू होना है। परंपरा तो यही कहती है कि आयोग का गठन 1.5–2 साल पहले ही हो जाता है ताकि सिफारिशें समय पर लागू हो सकें। ऐसे में उम्मीद है कि अक्टूबर 2025 तक सरकार Terms of Reference (ToR) जारी कर सकती है और आधिकारिक रूप से 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर सकती है। नए आयोग की सिफारिशें लागू होने से फिटमेंट फैक्टर बदल सकता है, जिससे कर्मचारियों के बेसिक सैलरी में भारी उछाल आएगा और लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इसका फायदा पाएंगे।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version