Rahul – Akhilesh Arrest : दिल्ली में सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च कर रहे इंडिया गठबंधन के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष, शिवसेना के संजय राउत, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य पार्टियों के नेता और सांसद शामिल हैं ।

 

दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि वह चुनाव आयोग से बात नहीं कर सकते, और यही सच्चाई है। सच्चाई देश के सामने है। यह विरोध मार्च राजनीतिक नहीं है…. , यह संविधान की रक्षा की लड़ाई है…… , यह ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की लड़ाई है……. , इसलिए हम एक साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।

 

 

अखिलेश यादव बैरिकेड्स पर चढ़े और कूदे:

मार्च के दौरान, जब दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, तो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड्स पर कूदते नज़र आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

 

इससे पहले इंडिया गठबंधन के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ और “वोट चोरी” का आरोप लगाते हुए संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक अपना मार्च शुरू किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। सांसदों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

आपको बता दें कि इस मार्च में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और कई अन्य दलों के नेता शामिल हैं। सांसदों ने सिर पर सफेद टोपी पहन रखी है, जिस पर ‘SIR’ और ‘वोट चोरी’ लिखा है और उस पर लाल क्रॉस का निशान भी है।

 

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version