Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Career»BPSC Bharti Exam : बीपीएससी भर्ती पर घमासान ! पटना की सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, संविदा कर्मियों को लेकर नाराज़गी.
Career

BPSC Bharti Exam : बीपीएससी भर्ती पर घमासान ! पटना की सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, संविदा कर्मियों को लेकर नाराज़गी.

पटना में बीपीएससी भर्ती के खिलाफ सैकड़ों अभ्यर्थियों का प्रदर्शन। संविदा कर्मियों को अनुचित वेटेज देने पर उठे सवाल, नीतीश सरकार घिरी।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 18, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में असिस्टेंट इंजीनियर पद के अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर आए और आयोग व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बीपीएससी ने पारदर्शिता से समझौता किया है और संविदा कर्मियों को अनुचित प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कारण उन्होंने आयोग को “बिहार पब्लिक संविदा कमीशन” कहना शुरू कर दिया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

अभ्यर्थियों की नाराज़गी क्यों?

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि हर भर्ती में संविदा कर्मियों को विशेष वरीयता दी जा रही है। कई संविदा कर्मियों का नाम एक साथ चार-चार विभागों में रिजल्ट में आ रहा है, जबकि फ्रेशर्स मेहनत करने के बावजूद बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

सोमवार को विश्वेश्वरैया भवन के बाहर जुटे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कहा कि असिस्टेंट इंजीनियर की बहाली में संविदा कर्मियों को अनुचित वेटेज दिया जा रहा है। नियम के अनुसार एक वर्ष का अनुभव रखने वाले संविदा कर्मी को केवल 5 अंक मिलने चाहिए थे। पांच साल में यह अंक 25 से अधिक नहीं होना चाहिए था, लेकिन आयोग ने नियम बदलकर 25% वेटेज दे दिया। नतीजतन, 400 अंकों की परीक्षा में संविदा कर्मियों को सीधे 133 अंक मिल रहे हैं और उनका चयन आसानी से हो जा रहा है।

‘फ्रेशर्स की मेहनत पर पानी फेर रही सरकार’ :

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि फ्रेशर्स परीक्षा में 400 में 300 से ज्यादा अंक लाकर भी असफल हो रहे हैं, जबकि संविदा कर्मियों को परसेंटेज के आधार पर नौकरी मिल रही है। उनका कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया अन्यायपूर्ण है और इसमें सड़क निर्माण विभाग (RCD) तथा बीपीएससी दोनों की मिलीभगत है।

‘नीतीश कुमार खामोश क्यों?’

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सब कुछ जानते हुए भी चुप हैं। हमारी मांग है कि इस वेटेज पैटर्न को तुरंत खत्म किया जाए और वास्तविक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को ही प्राथमिकता दी जाए।”

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News BPSC Bharti Exam Career Sarkari Job
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Ration Yojana : बिहार में अब ‘ATM’ से निकलेंगे गेहूं -चावल, नीतीश सरकार ने ‘ग्रेन एटीएम’ प्रस्ताव को दी मंजूरी.

February 5, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Ration Yojana : बिहार में अब ‘ATM’ से निकलेंगे गेहूं -चावल, नीतीश सरकार ने ‘ग्रेन एटीएम’ प्रस्ताव को दी मंजूरी.

February 5, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.