Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Career»Bihar Berojgari Bhatta Yojana : बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.
Career

Bihar Berojgari Bhatta Yojana : बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

अगर आप बिहार के नागरिक हैं और बेरोजगार हैं? तो चिंता न करें, जब तक आपको अच्छा रोजगार नहीं मिलता है तब तक बिहार सरकार आपकी मदद करेगी। इसके लिए सरकार आपको मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 24 हज़ार रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 3, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Berojgari Bhatta Yojana : बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को  हर महीने 1000 रुपये भत्ता देने का ऐलान किया है। सरकार ने यह ऐलान ऐसे युवाओं के लिए किया है, जो आर्थिक संकट के कारण अपनी पढ़ाई पुरी नहीं कर पाते हैं और बीच में छोड़ कर नौकरी की तलाश करने लगते हैं। ऐसे युवाओं को सरकार सरकारी या प्राइवेट नौकरी होने तक सहायता के रूप में हर महीने 1000 रुपये भत्ता देगी। अगर आप भी बेरोजगार हैं और 12वीं पास हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Join-Our-WhatsApp-Group

यहां हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जैसे, बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना क्या है? बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कैसे करें? इस योजना के लिए पात्रता क्या है? तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर जानकारी:

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य:

बिहार सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत राज्य के 20 से 25 वर्ष के 12वीं पास युवा लाभान्वित होंगे जो 12वीं पास करने के बाद आर्थिक समस्याओं के कारण आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाए। नीतीश सरकार ऐसे बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक 1000 रुपये प्रति माह देती है। यह राशि युवाओं को नौकरी मिलने तक या अधिकतम 24 महीने के लिए दी जाती है। इस योजना की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार ने साल 2016 में की थी।

बिहार बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्रता एवं शर्ते :

यदि आप 12वीं पास करने के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाए और वर्तमान में बेरोजगार हैं, तो आप सरकार से हर महीने 1000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर सकते हैं। यह बेरोजगारी भत्ता 24 महीनों तक मिलेगा। इस राशि से युवा अपने लिए अच्छा रोजगार पा सकते हैं। साथ ही, आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

  • आवेदक बिहार का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बिहार के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होना चाहिए।
  • 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी और कोई रोज़गार नहीं है।
  • कोई अन्य भत्ता नहीं मिल रहा है, जैसे छात्रवृत्ति, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण।
  • आवेदक किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी संस्था में कार्यरत नहीं है।
  • रोज़गार मिलते ही बेरोज़गारी भत्ता उसी दिन से बंद हो जाएगा।
  • बेरोज़गारी भत्ते के लिए कुशल युवा कार्यक्रम के तहत बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण लेना होगा।
  • पिछले 5 महीनों का भत्ता तभी मिलेगा जब इस कार्यक्रम का प्रमाण पत्र जमा किया जाएगा।

 

आवश्यक दस्तावेज़:

  • बिहार स्कूल की 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जिस पर जन्मतिथि लिखी हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की फोटोकॉपी
  • बैंक खाता संख्या, नाम, पता और IFSC कोड
  • आधार कार्ड

बिहार बेरोज़गारी भत्ता के लिए आवेदन:

बिहार बेरोज़गारी भत्ता पाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन (बेरोज़गारी भत्ते के लिए ऑनलाइन पंजीकरण) करना होगा। इसके बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अपने ज़िले के पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पर जाना होगा। सत्यापन के बाद, जैसे ही आपका आवेदन स्वीकार होगा, भत्ता सीधे खाते में आना शुरू हो जाएगा।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Career CM Nitish Kumar
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.