Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Business»Rule Change from 1st December : 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये बड़े नियम ! आपके जेब पर होगा असर और कई जरूरी काम होंगे प्रभावित.
Business

Rule Change from 1st December : 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये बड़े नियम ! आपके जेब पर होगा असर और कई जरूरी काम होंगे प्रभावित.

Rule Change from 1st December : कल से दिसंबर का महीना शुरू हो रहा है। इस दिन से कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं जिनका असर सीधे घर की रसोई से लेकर पेंशनरों की पेंशन और बैंकिंग सेवाओं तक दिखेगा।
Bihar TodayBy Bihar TodayNovember 30, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Rule Change from 1st December : कल से दिसंबर का महीना शुरू हो रहा है। इस दिन से कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं जिनका असर सीधे घर की रसोई से लेकर पेंशनरों की पेंशन और बैंकिंग सेवाओं तक दिखेगा। महीने की पहली तारीख से LPG सिलेंडर के दाम अपडेट होंगे, बैंकिंग और टैक्स से जुड़े नियम बदलेंगे और पेंशनभोगियों के लिए जरूरी प्रक्रिया भी अनिवार्य हो जाएगी। यहां जानिए ऐसे ही प्रमुख बदलाव जो 1 दिसंबर से लागू होंगे।

Join-Our-WhatsApp-Group

LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन :

महीने की पहली तारीख यानी 1 दिसंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर के नए रेट जारी करेंगी। पिछले कुछ महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कई बार बदलाव हुआ है। नवंबर की शुरुआत में इसमें 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलो गैस सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। साल के आखिरी महीने में इसकी कीमतों में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

ऑनलाइन बैंकिंग और कार्ड से जुड़े नए नियम :

कई बैंक और वित्तीय संस्थान 1 दिसंबर से ऑनलाइन बैंकिंग UPI निवेश और कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव लागू करने जा रहे हैं। सुरक्षा मानकों को मजबूत किया जाएगा जिससे बैंक खाते पहले से अधिक सुरक्षित रहेंगे। कुछ बैंक अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर लगने वाले शुल्कों में परिवर्तन कर सकते हैं जिससे लेनदेन पर फीस बढ़ सकती है या कुछ सेवाओं पर छूट भी मिल सकती है।

टैक्स कंप्लायंस से जुड़ी अंतिम तिथि :

अगर आपका TDS अक्टूबर में कटा है तो सेक्शन 194 IA 194 IB 194M और 194S के तहत स्टेटमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। 1 दिसंबर के बाद यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। इसी तरह सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर तय की गई थी।

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र अनिवार्य :

दिसंबर का महीना पेंशनभोगियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि सभी पेंशनरों को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। ऐसा न करने पर जनवरी से पेंशन रोक दी जाएगी। सुविधाजनक बात यह है कि अब जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है जिससे बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक :

अगर दिसंबर में बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो पहले कैलेंडर देख लें। RBI की सूची के अनुसार दिसंबर में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे जिनमें रविवार दूसरे और चौथे शनिवार के अवकाश शामिल हैं। हालांकि छुट्टियां राज्य दर राज्य अलग हो सकती हैं इसलिए RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक करना हमेशा लाभदायक रहेगा।

UPS स्कीम चुनने की आखिरी तारीख :

सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम UPS चुनने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई थी जिसे पहले 30 सितंबर से बढ़ाया गया था। कर्मचारी NPS और UPS में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। अगर तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाती तो 1 दिसंबर के बाद यह विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा।

ATF CNG और PNG के दामों में बदलाव :

हर महीने की तरह 1 दिसंबर को भी ऑयल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल ATF की नई कीमतें जारी करेंगी। इसमें बदलाव होने पर हवाई यात्रा महंगी या सस्ती हो सकती है। साथ ही कंपनियां CNG और PNG के नए रेट भी घोषित कर सकती हैं जिनका सीधा असर उपभोक्ताओं के बजट पर पड़ सकता है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Business Income Tax LPG Price Rule Change
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

सावधान ! 8th Pay Commission के नाम पर ठगी, सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स के बैंक खातों को निशाना बना रहे साइबर फ्रॉड.

February 20, 2026

Credit Card Rule : क्रेडिट कार्ड के नियमों पर बड़ा बदलाव ! 1 अप्रैल, 2026 लागू होंगे नए नियम, जानें आप पर क्या होगा इसका असर.

February 20, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

सावधान ! 8th Pay Commission के नाम पर ठगी, सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स के बैंक खातों को निशाना बना रहे साइबर फ्रॉड.

February 20, 2026

Credit Card Rule : क्रेडिट कार्ड के नियमों पर बड़ा बदलाव ! 1 अप्रैल, 2026 लागू होंगे नए नियम, जानें आप पर क्या होगा इसका असर.

February 20, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.