Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Business»Business Idea : मात्र ₹10000 में शुरू करें ये शानदार बिजनेस ! हर महीने होगी बंपर कमाई, जानें कैसे करें शुरू.
Business

Business Idea : मात्र ₹10000 में शुरू करें ये शानदार बिजनेस ! हर महीने होगी बंपर कमाई, जानें कैसे करें शुरू.

Business Idea : अगर आप कम पूंजी लगाकर बड़ा मुनाफा कमाने वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो हवाई चप्पल बनाने का कारोबार (Chappal Making Business) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह ऐसा बिजनेस है जिसे गांव से लेकर शहर तक कहीं भी शुरू किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसकी डिमांड पूरे साल बनी रहती है और आप इसे घर के छोटे से कमरे से भी शुरू कर सकते हैं।
Bihar TodayBy Bihar TodayNovember 18, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bisuness Idea : अगर आप कम लागत में दोगुनी-तिगुनी कमाई वाला छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे गांव से लेकर शहर तक कहीं भी शुरु कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसकी डिमांड पूरे साल बनी रहती है और आप इसे घर के एक छोटे से कमरे से भी शुरू कर सकते हैं। ये शानदार बिजनेस है – हवाई चप्पल बनाने का काम (Chappal Making Business)। तो आईये जानते हैं इस बिजनेस के बारे में :

Join-Our-WhatsApp-Group

चप्पल का बिजनेस एक ऐसा व्यवसाय है जिसे कम निवेश में शुरू (Business Idea) किया जा सकता है और अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। कहा जाता है कि चप्पल एक ऐसी चीज़ है जिसका इस्तेमाल लोग बचपन से लेकर पचपन साल की उम्र तक करते हैं। इस आधुनिक युग में, हर किसी के पास चप्पलों की कई जोड़ी होती हैं—एक घर के इस्तेमाल के लिए, एक खरीदारी के लिए, एक सर्दियों के लिए और एक गर्मियों के लिए। इसलिए, हर उम्र के लोग ग्राहक हैं, और यह एक ऐसा व्यवसाय है जो सालोभर चल सकता है।

अब आइए जानते हैं कि आप एक छोटी चप्पल फैक्ट्री कैसे स्थापित कर सकते हैं। इसमें कितना शुरुआती निवेश लगेगा और आप कितनी कमाई की उम्मीद कर सकते हैं? आज चप्पल बाज़ार में कई ब्रांड मौजूद हैं, लेकिन इन कंपनियों ने भी बहुत कम निवेश से शुरुआत की है। रिलैक्सो जैसी कंपनी इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। सबसे खास बात यह है कि आप इस व्यवसाय को कहीं भी स्थापित कर सकते हैं, चाहे वह शहर हो या गाँव, क्योंकि चप्पलों की माँग हर जगह एक जैसी ही होती है।

 

चप्पल निर्माण कैसे शुरू करें?

अगर आप चप्पल बनाने की फैक्ट्री (Chappal Making Business) लगाने का मन बना लिया है, तो आप मैन्युअल या सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें लगाकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए कम से कम पाँच तरह की मशीनें लगानी पड़ती हैं , जिनमें चप्पल की सीट कटिंग, ड्रिलिंग, ग्राइंडिंग, डिज़ाइनिंग, प्रिंटिंग और स्ट्रैप फिटिंग मशीन शामिल हैं।

कितना खर्च, कितना मुनाफ़ा?

कई निर्माताओं से बात करने के बाद, यह स्पष्ट है कि एक छोटी चप्पल बनाने की इकाई लगाने में भी प्रति जोड़ी 25 से 40 रुपये का खर्च आ सकता है। कुछ निर्माता केवल 25-27 रुपये प्रति जोड़ी की लागत का दावा करते हैं। यही चप्पलें खुदरा बाज़ार में 100 -150 रुपये में बिकती हैं। ज़्यादातर विक्रेता इसे साप्ताहिक हाट और छोटे दुकानों में इन्हें बेचते हैं। हालाँकि ये बड़े ब्रांड की नहीं होतीं, लेकिन फ़िनिश और लुक के मामले में ये बड़े ब्रांड्स को टक्कर देती हैं। ये चप्पलें थोक भाव में 60-70 रुपये प्रति जोड़ी आसानी से बिक जाती हैं।

 

 

अगर आप चप्पलों की शीट खरीदकर चप्पल बनाते हैं, तो एक शीट से 25 जोड़ी चप्पलें बन सकती हैं। अगर आप प्रति जोड़ी 20 रुपये का मुनाफ़ा भी जोड़ लें, तो आप एक छोटी मशीन की मदद से रोज़ाना कम से कम 200 से 300 जोड़ी चप्पलें बना सकते हैं। यानी रोज़ाना ₹4,000 से ₹6,000 का मुनाफ़ा। इस व्यवसाय से हर महीने ₹1 लाख की शुद्ध आय हो सकती है। यह स्वचालित मशीन 8 घंटे में 1,500 से 2,000 जोड़ी चप्पलें बना सकती है। इस मशीन की 5 साल की गारंटी है।

जैसा कि हम पहले ही चर्चा कर चुके हैं, चप्पल बनाने के लिए 4 से 5 प्रकार की मशीनों की आवश्यकता होती है: कटिंग, ड्रिलिंग, ग्राइंडिंग, डिज़ाइनिंग, एम्बॉसिंग, यानी प्रिंटिंग और स्ट्रैप फिटिंग।

चप्पल मेकिंग बिजनेस की लागत:

चप्पल निर्माण इकाई स्थापित करने (Chappal Making Business) के लिए छोटे पैमाने पर ₹10,000 से ₹50,000 , मध्यम पैमाने पर ₹1 से ₹3 लाख और बड़े पैमाने पर ₹6 से ₹10 लाख का निवेश करना पड़ता है।

कच्चा माल: रबर, पीवीसी, फोम और पैकेजिंग सामग्री। ये थोक में आसानी से उपलब्ध हैं। आप YouTube और इंडिया मार्ट पर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

कितनी है मशीन की कीमत ?

चप्पल बनाने की  मशीन (मैनुअल) : ₹10,000-₹20,000

चप्पल बनाने की मशीन (Auotomatic) : ₹1-₹2.5 लाख

प्रिंटिंग और फिनिशिंग मशीन: ₹20,000-₹50,000

कुल मशीनरी लागत: ₹40,000-₹2 लाख

चप्पल कैसे बनते हैं?

सबसे पहले, सोल को काटा जाता है, यानी रबर या पीवीसी शीट को चप्पल के आकार में काटा जाता है। फिनिशिंग के लिए किनारों को चिकना किया जाता है, फिर चप्पल पर कोई डिज़ाइन या लोगो प्रिंट किया जाता है। फिर, चप्पल पर रबर, चमड़े या कपड़े की पट्टियाँ लगाई जाती हैं। अंत में, चप्पल को सुंदर पैकेजिंग में पैक करके बिक्री के लिए तैयार किया जाता है।

आप चप्पल कैसे बेच सकते हैं?

आप सीधे किसी थोक विक्रेता से संपर्क कर सकते हैं, या आप यह व्यवसाय खुदरा माध्यम से भी कर सकते हैं। आप ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म (जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट) या सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्राहकों तक पहुँच सकते हैं।

उत्पादन से पहले शोध करें :

चप्पल बनाने से पहले, स्थानीय दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से उन चप्पलों के प्रकारों के बारे में जानकारी इकट्ठा करें जिनकी सबसे ज़्यादा माँग है। फिर, उन पर ध्यान केंद्रित करें। ग्रामीण इलाकों में सस्ती चप्पलें ज़्यादा बिकती हैं, जबकि शहरी इलाकों में फैशनेबल और ब्रांडेड चप्पलें ज़्यादा पसंद की जाती हैं। अच्छी पैकेजिंग ग्राहकों को आकर्षित करती है और ब्रांड वैल्यू बढ़ाती है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Business Idea Money Small Business Idea
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Money News : पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि अकाउंट होल्डर्स के लिए ज़रूरी खबर, 31 मार्च से पहले निपटा लें ये काम.

March 10, 2026

8th Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट ! सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनरों और संगठनों से मांगे सुझाव, नोटिस जारी.

March 10, 2026

सावधान ! 8th Pay Commission के नाम पर ठगी, सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स के बैंक खातों को निशाना बना रहे साइबर फ्रॉड.

February 20, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Money News : पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि अकाउंट होल्डर्स के लिए ज़रूरी खबर, 31 मार्च से पहले निपटा लें ये काम.

March 10, 2026

8th Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट ! सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनरों और संगठनों से मांगे सुझाव, नोटिस जारी.

March 10, 2026

सावधान ! 8th Pay Commission के नाम पर ठगी, सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स के बैंक खातों को निशाना बना रहे साइबर फ्रॉड.

February 20, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

 

Loading Comments...