Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Vigilance Raid : इंजीनियर विनोद राय निकला काली कमाई का बादशाह, छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद.
Bihar

Vigilance Raid : इंजीनियर विनोद राय निकला काली कमाई का बादशाह, छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद.

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत इंजीनियर विनोद राय के घर जब ईओयू की टीम छापेमारी करने पहुँची, तो वह पूरी रात बैठा रहा और लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की नकदी को आग के हवाले कर दिया। इसके बावजूद, सुबह घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 23, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Vigilance Raid : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में EOU ने सीतामढ़ी में तैनात एक सरकारी इंजीनियर विनोद राय के घर पर छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं। हालाँकि, छापेमारी से पहले पकड़े जाने के डर से इंजीनियर पूरी रात बैठा रहा और 2 से 3 करोड़ रुपये जला दिए। लेकिन इतने सारे नोट जलाने के बावजूद, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इंजीनियर के घर से 39 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

Join-Our-WhatsApp-Group

सीतामढ़ी में तैनात हैं विनोद राय :

विनोद राय ग्रामीण निर्माण विभाग के सीतामढ़ी प्रमंडल में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात हैं। उनके पास मधुबनी का भी प्रभार है। गुरुवार रात ईओयू को सूचना मिली कि विनोद अपनी कार में भारी मात्रा में नकदी लेकर पटना के भूतनाथ रोड स्थित अपने घर जा रहा है। रास्ते में ईओयू ने उसे घेरने की भी कोशिश की, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।

पटना में इंजीनियर के घर पर EOU की रेड, 52 लाख रुपए कैश मिला #Bihar #Patna #Raid | @nidhileo | @rupeshtvpress pic.twitter.com/KY2wvMrDy7

— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) August 23, 2025

जला दिए 2 से 3 करोड़ रुपये :

जानकारी के अनुसार, इंजीनियर विनोद राय पिछले गुरुवार रात सीतामढ़ी से भारी मात्रा में नोट लेकर पटना के लिए निकले थे। ईओयू को इसकी भनक लग गई। ईओयू की टीम रात में ही उनके पटना स्थित आवास पर पहुँच गई। हालाँकि, इससे पहले ही इंजीनियर ने सारा पैसा अपने पटना स्थित आवास पर भेज दिया था। जब ईओयू की टीम छापेमारी करने पहुँची, तो इंजीनियर की पत्नी घर के नीचे दीवार बनकर खड़ी हो गईं। उन्होंने ईओयू की टीम को बताया कि वह घर में अकेली हैं। ऐसे में छापेमारी करने वाली टीम को मजबूरन सुबह तक इंतज़ार करना पड़ा।

दूसरी ओर, इंजीनियर साहब पूरी रात ऊपर वाले कमरे में नोट जलाते रहे। वे जलते-जलते थक गए, फिर भी 39.50 लाख रुपये बच गए। शुक्रवार सुबह जब ईओयू की टीम ने घर पर छापा मारा, तो यह नकदी पानी की टंकी से बरामद हुई। टीम को घर से लगभग 12.5 लाख रुपये के अधजले नोट और बाथरूम के पाइप से भारी मात्रा में जले हुए नोटों का मलबा भी मिला। अनुमान है कि इंजीनियर ने रातों-रात करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की नकदी जला दी।

क्या इंजीनियर 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक है?

शुरुआती आकलन के अनुसार, इंजीनियर विनोद राय के पास बाजार मूल्य के हिसाब से करीब 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति होने का अनुमान है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले की जाँच कर सकता है। छापेमारी के दौरान विनोद के पास से ज़मीन-जायदाद के 18 दस्तावेज़, 15 बैंक खाते और कई साझेदारी के कागजात मिले। इनके अलावा, 26 लाख रुपये के गहने, बीमा पॉलिसियाँ और निवेश के कागजात भी मिले।

पत्नी अस्पताल में भर्ती :

ईओयू ने सबूत नष्ट करने के आरोप में इंजीनियर विनोद राय और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। हालाँकि, उनकी पत्नी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, उनका हिरासत में इलाज चल रहा है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News EOU Vigilance Raid
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Loading Comments...