Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान ! जानिए बिहार चुनाव पर क्या होगा इसका असर?
Bihar

Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान ! जानिए बिहार चुनाव पर क्या होगा इसका असर?

Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 24, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची सुधार की प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पटना से दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने SIR को लेकर मोर्चा खोल दिया है और अब विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दी है। तेजस्वी ने साफ कहा कि अगर यही हाल रहा तो चुनाव में हिस्सा लेने का कोई फायदा नहीं है।

Join-Our-WhatsApp-Group

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव आयोग द्वारा SIR में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो ‘महागठबंधन’ बिहार चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार कर सकता है। तेजस्वी ने कहा कि हम चुनाव बहिष्कार पर अपने सहयोगियों से चर्चा करेंगे, क्योंकि जनता जानना चाहती है और दूसरी पार्टियाँ क्या चाहती हैं।

तेजस्वी ने कहा कि जब चुनाव ईमानदारी से नहीं हो रहे हैं, तो चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं? बिहार में भाजपा को एक्सटेंशन दे दीजिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में समझौता हो चुका है। ऐसे में चुनाव में हिस्सा लेने का क्या फायदा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर महागठबंधन में शामिल सभी दल चुनाव का बहिष्कार कर दें, तो क्या चुनाव नहीं होंगे?

तेजस्वी यादव ने किया विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान

 

तेजस्वी के बहिष्कार करने पर क्या होगा?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने जिस तरह से चुनाव बहिष्कार की बात कही है, वह बिहार की राजनीति को एक नया मोड़ दे सकता है। तेजस्वी के इस ऐलान के बाद सबकी निगाहें महागठबंधन के फैसले पर टिकी हैं। जानकारों का कहना है कि भारत में चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और किसी भी दल या गठबंधन के बहिष्कार से चुनाव प्रक्रिया रुकना नामुमकिन है।

इस मामले में कानून विशेषज्ञ कहते हैं कि चुनाव कराने का काम चुनाव आयोग का है। संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग को चुनाव कराने, उसकी प्रक्रिया तय करने और उसे नियंत्रित करने का अधिकार दिया गया है। इसे कोई नहीं रोक सकता। चुनाव आयोग खुद तय करता है कि चुनाव निष्पक्ष हों। प्रतिस्पर्धात्मक हों, यानी जो भी चुनाव लड़ना चाहे, उसे समान अवसर मिले। किसी के साथ कोई पक्षपात न हो। सांसद पप्पू यादव ने भी कहा है कि अगर चुनाव आयोग तैयार नहीं होता है, तो चुनाव का बहिष्कार ही आखिरी विकल्प होगा।

तेजस्वी के बहिष्कार का कोई असर नहीं होगा

चुनाव समय पर कराना चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है। ऐसे में अगर कोई राजनीतिक दल बहिष्कार का फैसला लेता है, तो इसका असर सिर्फ़ उस दल की राजनीतिक रणनीति पर पड़ता है, चुनाव प्रक्रिया पर नहीं। इसीलिए चाहे कोई भी दल इसमें हिस्सा ले या न ले। अगर सिर्फ़ सत्ताधारी दल यानी सरकार चलाने वाला दल ही चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारता है, या कोई निर्दलीय उम्मीदवार भी है, तो भी चुनाव कराना चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है।

तेजस्वी यादव या महागठबंधन के चुनाव बहिष्कार का कोई असर नहीं पड़ेगा। हाँ, यह ज़रूर है कि अगर विपक्षी गठबंधन मिलकर बहिष्कार करता है, तो इससे जनता और मतदाताओं में भ्रम और अविश्वास की स्थिति पैदा हो सकती है, जिसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ सकता है। इसके अलावा, चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी।

कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक होते रहे हैं चुनाव का बहिष्कार

बिहार में भले ही तेजस्वी यादव पहली बार चुनाव बहिष्कार कर रहे हों, लेकिन जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक चुनावों का बहिष्कार हो चुका है। सबसे दिलचस्प यह है कि चुनाव बहिष्कार का बीज किसी अलगाववादी दल ने नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की नींव रखने का दावा करने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ही बोया था। इस तरह, कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक, राजनीतिक दल चुनावों का बहिष्कार करते रहे हैं, लेकिन इसका चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ा।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Election 2025 Politics Tejashwi Yadav
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

 

Loading Comments...