Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Supreme Court : बिहार में SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आधार को 12वां दस्तावेज मानने का दिया आदेश
Bihar

Supreme Court : बिहार में SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आधार को 12वां दस्तावेज मानने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया कि वह अपने अधिकारियों को आधार को पहचान पत्र के तौर पर स्वीकार करने के निर्देश जारी करे।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 8, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में हो रहे वोटरों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि अब आधार कार्ड को 12वें दस्तावेज़ के तौर पर स्वीकार किया जाए, जिसे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहचान पत्र के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है।

Join-Our-WhatsApp-Group

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में सुनवाई:

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) के  जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया कि वह अपने अधिकारियों को आधार को पहचान पत्र के तौर पर स्वीकार करने के निर्देश जारी करे। अधिकारियों को आधार कार्ड की प्रामाणिकता और वास्तविकता की जाँच करने का अधिकार होगा।

सुप्रीम कोर्ट के इस पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि आधार को पहचान पत्र के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।

राजद की ओर से कपिल सिब्बल ने पेश कीं दलीलें :

राजद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) में अपना पक्ष रखा। कपिल सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों के बावजूद, चुनाव पंजीकरण अधिकारी और बीएलओ आधार को एकमात्र दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सिब्बल ने उन मतदाताओं के हलफनामे भी अदालत में दाखिल किए जिनका आधार स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने कहा, ‘आधार सबसे सार्वभौमिक दस्तावेज़ है। अगर इसे स्वीकार नहीं किया जाता है, तो वे किस तरह की समावेशन प्रक्रिया अपना रहे हैं? वे गरीबों को बाहर करना चाहते हैं।’

चुनाव आयोग की ओर से राकेश द्विवेदी ने रखा अपना पक्ष :

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने चुनाव आयोग की ओर से कहा कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है, लेकिन इसे पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस संबंध में विज्ञापन भी जारी किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) के इस पर न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि आयोग की सूची में शामिल 11 दस्तावेज़ों में से केवल पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र ही नागरिकता के प्रमाण हैं, किसी अन्य दस्तावेज़ से नागरिकता साबित नहीं होती।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Election 2025 BIhar SIR Bihar Voter Revision Supreme Court
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.