Mahila Rojgar Yojana Apply : नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के लिए पंजीकरण रविवार से शुरू हो गया है। इस योजना के तहत, पहली किस्त के रूप में इसी महीने हर परिवार की एक महिला के खाते में 10 हज़ार रुपये भेजे जाएँगे। इस योजना का उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोज़गार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सरकार का मानना है कि जब परिवार की महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो पूरे समाज की प्रगति सुनिश्चित होगी। इस योजना के लिए बिहार ग्रामीण विकास विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
Mahila Rojgar Yojana | महिला रोज़गार योजना क्या है?
मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना (Mahila Rojgar Yojana ) के तहत, अपना काम शुरू करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत, सभी पात्र लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जाएँगे। यह पैसा किसी भी रोज़गार को शुरू करने के लिए उपलब्ध होगा। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने घरों और गाँवों में किराना, फल, सब्ज़ी, बर्तन, श्रृंगार, खिलौने आदि की दुकानें खोल सकती हैं। प्रशिक्षित महिलाएं ब्यूटी पार्लर, सिलाई, मोबाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक सामान आदि की मरम्मत के साथ-साथ मोबाइल रिचार्ज, स्टेशनरी या फोटोकॉपी का काम भी शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा, वे फल-सब्ज़ियों की खेती, पशुपालन – गाय-भैंस पालन, मुर्गी पालन आदि भी कर सकती हैं।

Mahila Rojgar Yojana | कैसे मिलेगा योजना का लाभ ?
जो भी महिला इस योजना का लाभ (Mahila Rojgar Yojana) उठाना चाहती है, उसे सबसे पहले अपने क्षेत्र के जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। यानी, अगर आप अपना खुद का रोज़गार शुरू करना चाहती हैं और उसके लिए सरकार से मदद चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको जीविका समूह में पंजीकरण कराना होगा। सरकार ने साफ़ कहा है कि इसके बिना किसी भी महिला को 10,000 रुपये की सहायता नहीं मिलेगी। ग्रामीण विकास विभाग ने आज योजना से संबंधित आवेदन पत्र और दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। जिन्हें आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
महिला रोजगार योजना हेतु आवेदन पत्र: Download Mahila Rojgar Yojana Apply Form
जीविका समूह से जुड़ने की प्रक्रिया:
यदि कोई महिला जीविका समूह से जुड़ना चाहती है, तो उसे जीविका स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के लिए आवेदन पत्र और स्व-घोषणा पत्र भरकर ग्राम संगठन में जमा करना होगा। इसके बाद, ग्राम संगठन पात्रता शर्तों का आकलन करके आवेदन पत्र पर निर्णय लेगा।
ग्राम संगठन को दिए गए फॉर्म में आपको अपना नाम, पिता का नाम, परिवार के मुखिया का नाम, गाँव का नाम, जिले का नाम आदि भरना होगा। साथ ही, आपको यह भी बताना होगा कि आप किस जाति या वर्ग से हैं। इस पर ग्राम संगठन इसे स्वीकृत या अस्वीकृत करेगा और साथ में एक टिप्पणी भी लिखेगा। इसके अलावा, आपको स्व-घोषणा पत्र भी भरना होगा।
जीविका द्वारा शहरी क्षेत्रों में एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं वहाँ से आवेदन कर सकेंगी। लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित करने की विस्तृत प्रक्रिया अलग से तय की जाएगी।

महिला रोज़गार योजना (Mahila Rojgar Yojana) के लिए पात्रता एवं शर्तें:
⦁ इस योजना के विवाहित और अविवाहित सभी महिलाएं पात्र हैं।
⦁ जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाएँ पात्र हैं।
⦁ इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य होगा।
⦁ आवेदन के लिए आयु 18 से कम और 60 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए।
⦁ आवेदन करने वाली महिला या उसका पति सरकारी नौकरी (नियमित या संविदा) में नहीं होना चाहिए।
⦁ आवेदन करने वाली महिला या उसका पति आयकरदाता की श्रेणी में नहीं होना चाहिए।
Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन :
महिला रोज़गार योजना के लिए आवेदन आज से शुरू हो गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ऑफलाइन और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आइए, जानते आवेदन की पूरी प्रक्रिया :
Mahila Rojgar Yojana में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज :
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- ईमेल आईडी (यदि कोई हो)

ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया:
महिला रोजगार योजना (Mahila Rojgar Yojana) के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। दो दिन पहले जीविका द्वारा एक दिशानिर्देश जारी किया गया था। इसके अनुसार, ग्रामीण महिलाओं को संकुल स्तरीय संघ में आवेदन करना होगा। इसके लिए ग्राम संगठन द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी पात्र महिलाओं से आवेदन एकत्र किए जाएँगे। फिर उन्हें प्रखंड कार्यालय ले जाया जाएगा।
जिसके बाद जीविका की प्रखंड परियोजना इकाई इन आवेदनों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करेगी। इसके बाद सरकार योजना की राशि जीविका की जिला इकाइयों को भेजेगी। फिर मुख्यालय द्वारा आवेदनों की जाँच के बाद सभी लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में राशि भेज दी जाएगी।
शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया:
शहरी क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल विकसित किया जा रहा है। पात्र महिलाओं का आधार नंबर के माध्यम से इस पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। वेबसाइट शुरू होते ही इसकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

