Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

CM Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा ! खुद ट्वीट कर दी जानकारी, बोले- ‘बिहार को विकसित बनाएंगे’.

Bihar Politics : बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन ! सीएम नीतीश कुमार के बाद कौन होगा अगला मुख्यमंत्री ? अटकलें तेज.

Aaj Ka Rashifal 05 March 2026 : आज इन तीन राशियों के खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी, पढ़ें आज का राशिफल.

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल ! सीएम नीतीश को राज्यसभा भेजने की तैयारी, बीजेपी का होगा नया सीएम.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»CM Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा ! खुद ट्वीट कर दी जानकारी, बोले- ‘बिहार को विकसित बनाएंगे’.
Bihar

CM Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा ! खुद ट्वीट कर दी जानकारी, बोले- ‘बिहार को विकसित बनाएंगे’.

CM Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी पुष्टी कर दी है कि वे राज्यसभा जा रहे हैं।
Bihar TodayBy Bihar TodayMarch 5, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

CM Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी पुष्टी कर दी है कि वे राज्यसभा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है, – ‘पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।’

Join-Our-WhatsApp-Group

 

पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…

— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

बिहार में बदलेगा सरकार का फ़ॉर्मूला:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार में मौजूदा NDA सरकार पलट सकती है। अभी बिहार में सरकार का स्ट्रक्चर ऐसा है कि एक मुख्यमंत्री जेडीयू से और दो डिप्टी मुख्यमंत्री बीजेपी से होते हैं। हालांकि, एक नए संभावित फ़ॉर्मूले से हालात बदल सकते हैं। चर्चाओं के मुताबिक, भविष्य में बीजेपी का एक मुख्यमंत्री और जेडीयू से दो डिप्टी मुख्यमंत्री का फ़ॉर्मूला लागू हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसे बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा।

कौन- कौन है CM की रेस में ?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद, मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें सबसे खास नाम मौजूदा डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है। इसके अलावा, निशांत कुमार और जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी के नाम भी संभावित डिप्टी मुख्यमंत्री के तौर पर चर्चा में हैं। अगर मुख्यमंत्री का पद खाली होता है, तो सम्राट चौधरी की दावेदारी सबसे मज़बूत मानी जा रही है। इसकी मुख्य वजह बिहार विधानसभा में बीजेपी का संख्याबल है। लगभग 89 विधायकों के साथ, बीजेपी NDA में सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद पर BJP की दावेदारी स्वाभाविक मानी जा रही है। सम्राट चौधरी अभी राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं और उनके पास फाइनेंस, हेल्थ, अर्बन डेवलपमेंट और होम अफेयर्स जैसे अहम पोर्टफोलियो हैं। उन्हें संगठन और सरकार दोनों में एक मजबूत नेता माना जाता है।

सीएम हाउस के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा :

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव की खबर से जेडीयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ रहा है। जेडीयू कार्यकर्ता CM हाउस के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह और संजय झा के खिलाफ भी नारे लगाए। जेडीयू कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए पटना पुलिस ने CM हाउस के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा खुद CM हाउस के बाहर पहुंचे और गुस्साई भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Politics CM Nitish Kumar
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Bihar Politics : बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन ! सीएम नीतीश कुमार के बाद कौन होगा अगला मुख्यमंत्री ? अटकलें तेज.

March 4, 2026

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल ! सीएम नीतीश को राज्यसभा भेजने की तैयारी, बीजेपी का होगा नया सीएम.

March 4, 2026

PM Kisan 22th Installment : कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? यहां जानें पूरा अपडेट.

March 3, 2026
Advertisement

Latest Posts

CM Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा ! खुद ट्वीट कर दी जानकारी, बोले- ‘बिहार को विकसित बनाएंगे’.

Bihar Politics : बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन ! सीएम नीतीश कुमार के बाद कौन होगा अगला मुख्यमंत्री ? अटकलें तेज.

Aaj Ka Rashifal 05 March 2026 : आज इन तीन राशियों के खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी, पढ़ें आज का राशिफल.

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल ! सीएम नीतीश को राज्यसभा भेजने की तैयारी, बीजेपी का होगा नया सीएम.

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026 : होली का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, पढ़ें आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Bihar Politics : बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन ! सीएम नीतीश कुमार के बाद कौन होगा अगला मुख्यमंत्री ? अटकलें तेज.

March 4, 2026

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल ! सीएम नीतीश को राज्यसभा भेजने की तैयारी, बीजेपी का होगा नया सीएम.

March 4, 2026

PM Kisan 22th Installment : कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? यहां जानें पूरा अपडेट.

March 3, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.