Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar News : बिहार में दारोगा भर्ती को लेकर बवाल ! पटना में हजारों युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज.
Bihar

Bihar News : बिहार में दारोगा भर्ती को लेकर बवाल ! पटना में हजारों युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज.

युवाओं ने यह भी मांग रखी कि बिहार पुलिस सेवा आयोग (BPSSC) और केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करें। इससे अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी करने और प्रक्रिया पर भरोसा रखने में मदद मिलेगी।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 15, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
  • बिहार दारोगा वैकेंसी की मांग पर प्रदर्शन, पटना की सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब.
  • चुनाव से पहले दारोगा भर्ती को लेकर हंगामा, BPSSC और CSBC पर युवाओं का दबाव.
  • पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, दारोगा भर्ती में पारदर्शिता और कैलेंडर जारी करने की मांग.
  • दारोगा नियुक्ति को लेकर पटना में बवाल, तिरंगा लिए सड़क पर उतरे हजारों अभ्यर्थी.

Join-Our-WhatsApp-Group

पटना 15 सिंतबर 2025 | बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दारोगा भर्ती को लेकर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों की संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिहार सरकार चुनाव की घोषणा से पहले दारोगा भर्ती प्रक्रिया पूरी करे। इसमें पूरे राज्य से आए अभ्यर्थी शामिल थे। युवाओं ने कहा कि बिहार पुलिस में नियुक्तियों को लेकर बार-बार देरी हो रही है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

Breaking News : बिहार दारोगा भर्ती की मांग पर बबाल : पटना में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज.

पटना में दारोगा भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निर्वाचन आयोग के ऐलान से पहले सरकार दारोगा बहाली का… pic.twitter.com/RnhiAUoEHY

— BIHAR TODAY (@livebihartoday) September 15, 2025

युवाओं की प्रमुख मांगें :

प्रदर्शनकारियों ने केवल दारोगा भर्ती निकालने की मांग ही नहीं की, बल्कि उन्होंने उत्तर कुंजी (Answer Key), कट ऑफ, बुकलेट और कार्बन कॉपी जारी किए जाने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और उम्मीदवारों का भरोसा बढ़ाने के लिए ये कदम जरूरी हैं।

युवाओं ने यह भी मांग रखी कि बिहार पुलिस सेवा आयोग (BPSSC) और केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करें। इससे अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी करने और प्रक्रिया पर भरोसा रखने में मदद मिलेगी।

पटना की सड़कों पर उमड़ा सैलाब :

प्रदर्शन में शामिल छात्र तिरंगा झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने से राजधानी की सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। जेपी गोलंबर के पास जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे सीधे डाक बंगला चौराहा की ओर बढ़ गए।

पारदर्शिता की मांग पर अड़े अभ्यर्थी :

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और निष्पक्ष बनाना है। इससे उम्मीदवारों को स्पष्ट जानकारी मिलेगी और बार-बार की अनिश्चितता खत्म होगी। युवाओं का आरोप है कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के कारण वे लगातार मानसिक तनाव और भविष्य की असुरक्षा झेल रहे हैं।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Bihar Police Patna Police lathi charge
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.