Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar News : शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कही ये बात, जानें बीपीएससी टीआरई-4 में सीटें बढ़ेंगी या नहीं?
Bihar

Bihar News : शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कही ये बात, जानें बीपीएससी टीआरई-4 में सीटें बढ़ेंगी या नहीं?

बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर मचे बवाल के बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि टीआरई-5 की परीक्षा टीआरई-4 के बाद ही होगी। फिलहाल, रिक्तियों की संख्या के हिसाब से प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 10, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar News : बिहार बीपीएससी शिक्षकभर्ती परीक्षा-4 (BPSC TRE – 4) में रिक्तियां कम करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पटना में शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए और 1.20 लाख पदों वाली बीपीएससी टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पानी की बौछार की और उन पर लाठीचार्ज किया।

Join-Our-WhatsApp-Group

इसके बाद, बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर मचे बवाल के बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि टीआरई-5 की परीक्षा टीआरई-4 के बाद ही होगी। फिलहाल, रिक्तियों की संख्या के हिसाब से प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Police lathi-charged teacher candidates
पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि BPSC द्वारा TRE-4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा) 16 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 20 से 24 जनवरी 2026 के बीच प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही रिक्तियों की जानकारी साझा की जाएगी और आधी रिक्तियों पर बहाली की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि अब तक BPSC के माध्यम से लगभग ढाई लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। जो देश के सभी राज्यों से ज़्यादा है। इसके बावजूद हम TRE-4 के माध्यम से 26 हज़ार से ज़्यादा नियुक्तियाँ कर रहे हैं। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भी अधियाचना भेजी गई है। इसके बाद TRE-5 होगी। फिलहाल जो भी माँगें हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सरकार की इस घोषणा के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ गया है। उनका आरोप है कि पहले 1 लाख 20 हज़ार पदों पर नियुक्ति की बात कही गई थी, लेकिन बाद में सीटें घटाकर 26 हज़ार कर दी गईं। बची हुई सीटें अब TRE-5 के लिए रखी गई हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि BPSC TRE 4 में जहाँ पहले सीटों की संख्या 1 लाख 20 हज़ार थी, अब उसे घटाकर 27 हज़ार कर दिया गया है और साथ ही, एस्टेट छात्रों को भी शामिल करने की बात कही गई है। उनका कहना है कि एक तरफ़ सीटों की संख्या कम कर दी गई है और दूसरी तरफ़ एस्टेट उम्मीदवारों को भी शामिल किया जा रहा है, जो सही नहीं है। इसी को लेकर आज पटना में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Bihar Teacher Bharti BPSC BPSC TRE - 4
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Loading Comments...