Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar News: नितीश सरकार की सख्त कार्रवाई, विशेष सर्वेक्षण में लगे 256 सर्वेक्षण कर्मी बर्खास्त.
Bihar

Bihar News: नितीश सरकार की सख्त कार्रवाई, विशेष सर्वेक्षण में लगे 256 सर्वेक्षण कर्मी बर्खास्त.

नितीश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के 256 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। विभाग ने साफ कहा - हड़ताल और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, काम रोकने की कीमत चुकानी पड़ेगी।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 27, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar News : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष सर्वेक्षण में लगे अमीन, कानूनगो और लिपिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने हड़ताल और अनुशासनहीनता के आरोप में 256 सर्वेक्षण कर्मी को बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में विभाग का कहना है कि ये कर्मी नियमितीकरण और वेतनमान में वृद्धि जैसी अनुचित और बेबुनियाद मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे, जिससे सरकार का महत्वाकांक्षी राजस्व महाअभियान प्रभावित हो रहा है।

Join-Our-WhatsApp-Group

सरकार ने इसे अनुशासनहीनता और संविदा नियमों का उल्लंघन मानते हुए कुल 256 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि अन्य अनुपस्थित संविदा कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

दो दिनों में 256 कर्मी बर्खास्त:

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए 256 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की संविदा सेवा समाप्त कर दी है। इस मामले में विभाग ने कहा कि इन कर्मचारियों ने अनुचित और बेबुनियाद मांगों को लेकर हड़ताल की है, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों के इस कृत्य को अनुशासनहीनता और सरकारी आदेशों की अवहेलना का मामला माना गया है।

अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को कुल 256 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया। इनमें 97 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 24 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो और 25 विशेष सर्वेक्षण लिपिक शामिल हैं। इन पर हड़ताल करके राजस्व महाअभियान की गति धीमी करने का आरोप है।

विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया :

इनकी नियुक्ति संविदा नियमावली 2019 और संशोधित नियमावली 2022 के तहत हुई थी। नियमों में स्पष्ट है कि संविदा सेवा को किसी भी परिस्थिति में नियमित नियुक्ति में परिवर्तित नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद, पदनाम परिवर्तन, नियमितीकरण और समकक्ष वेतनमान जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाना संविदा शर्तों और शपथ पत्र का सीधा उल्लंघन है।

हड़ताल से राजस्व महाअभियान हो रहा था प्रभावित :

विभाग ने कहा कि हड़ताल के कारण सरकार का महत्वाकांक्षी राजस्व महाअभियान प्रभावित हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जमाबंदी में त्रुटि सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करना, बटवारा नामांतरण और उत्तराधिकार हस्तांतरण जैसी सेवाएँ आम जनता को प्रदान करना है। हड़ताल से जनता को सीधा नुकसान हुआ है।

विभाग ने नियमों की धारा 8(4) के तहत यह कार्रवाई की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि काम से अनुपस्थित रहने वाले अन्य संविदा कर्मचारियों के खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Jamin Jamabandi Bihar Land Survey CM Nitish Kumar
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.