Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Kisan Yojana : बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी ! मात्र 250 रुपए में मिलेगा खाद, 300 नए बिक्री केंद्र खोलने का ऐलान.
Bihar

Bihar Kisan Yojana : बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी ! मात्र 250 रुपए में मिलेगा खाद, 300 नए बिक्री केंद्र खोलने का ऐलान.

Bihar Kisan Yojana : बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि बिस्कोमान एकमात्र ऐसी संस्था है जो किसानों को मात्र ₹250 में उर्वरक उपलब्ध कराती है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की सुविधा के लिए, केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से बिहार में और अधिक बिक्री केंद्र खोले जाएँगे, ताकि किसानों को समय पर और किफायती दरों पर उर्वरक मिल सके।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 19, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Kisan Yojana : बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी आई है। अब उन्हें खाद खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (बिस्कोमान) ने राज्य भर में नए उर्वरक विक्रय केंद्र खोलने की घोषणा की है, जिससे किसानों को किफायती दामों पर आसानी से उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा। ये बातें बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह समस्तीपुर में कही। वे यहां केंद्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा 2025 में बोल रहे थे।

Join-Our-WhatsApp-Group

मात्र 250 रुपए में मिलेगा खाद :

बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि बिस्कोमान एकमात्र ऐसी संस्था है जो किसानों को मात्र ₹250 में उर्वरक उपलब्ध कराती है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की सुविधा के लिए, केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से बिहार में और अधिक बिक्री केंद्र खोले जाएँगे, ताकि किसानों को समय पर और किफायती दरों पर उर्वरक मिल सके।

300 नए बिक्री केंद्र खोलने की घोषणा:

विशाल सिंह ने कहा कि पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समितियों) ने किसानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले राज्य में उर्वरक बिक्री केंद्रों की संख्या 150 थी, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या कम होती गई। अब हमारा प्रयास कम से कम 300 केंद्र खोलने का है, ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके।

सहकारी बैंकों का हो रहा आधुनिकीकरण:

सहकारी बैंक की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, बिस्कोमान के अध्यक्ष ने कहा कि बैंक ने अपने 44 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस दौरान निरंतर प्रगति की है। बैंक ने अब एक मोबाइल बैंकिंग ऐप लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को निजी कंपनियों जैसी सुविधाएँ प्रदान करेगा। वैधानिक लेखा परीक्षक की रिपोर्ट में बैंक को ‘ए’ ग्रेड भी दिया गया है।

नई योजनाओं पर हो रहा काम:

विशाल सिंह ने बताया कि बैंक और पैक्स मिलकर “पैक्स कम्प्यूटरीकरण”, “पैक्स ग्रीन पार्क निर्माण” और “सहकार भवन” के निर्माण जैसी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। ऋण वसूली के लिए पैक्स को कमीशन देने का भी प्रस्ताव रखा गया है। बैंक की पूंजी वर्तमान में ₹954 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹84 लाख अधिक है।

किसानों के लिए काम कर रहा बैंक :

उन्होंने कहा कि बिस्कोमान, सहकारी बैंक और पैक्स मिलकर बिहार के किसानों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए नवीन योजनाएँ विकसित कर रहे हैं। भविष्य में, नए विक्रय केंद्र और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ किसानों के लिए बहुत मददगार साबित होंगी।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Kisan Yojana Bihar News Sarkari Yojana
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Loading Comments...