Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Jamin Jamabandi : दादा -परदादा की जमीन कराएं अपने नाम ! घर बैठे होगा ट्रांसफर, जानें क्या है तरीका ?
Bihar

Bihar Jamin Jamabandi : दादा -परदादा की जमीन कराएं अपने नाम ! घर बैठे होगा ट्रांसफर, जानें क्या है तरीका ?

बिहार में सबसे बड़ा भूमि सुधार अभियान चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ज़मीन से जुड़े सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को नए सिरे से तैयार करना है, ताकि ज़मीन संबंधी विवादों को कम किया जा सके।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 25, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Jamin Jamabandi : आज़ादी के बाद बिहार में सबसे बड़ा भूमि सुधार अभियान चल रहा है। नितीश सरकार के इस अभियान का उद्देश्य ज़मीन से जुड़े सभी दस्तावेज़ों और अभिलेखों को नए सिरे से तैयार करना है, ताकि राज्य में जमीन संबंधी विवादों को रोका जा सके।

Join-Our-WhatsApp-Group

इसके लिए बिहार के सभी जिलों में राजस्व महाअभियान शुरु किया गया है। इस अभियान के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगाकर भूस्वामियों को जमाबंदी रजिस्टर (Bihar Jamin Jamabandi ) उपलब्ध कराया जा रहा है। इस जमाबंदी रजिस्टर में रैयतों के नाम, खाता, खेसरा संख्या, चौहद्दी और रकबा (क्षेत्रफल) जैसी ज़रूरी जानकारी दर्ज रहती है।

रजिस्टर के बगल में एक रिक्त स्थान भी है। अगर किसी रैयत का खाता, खसरा, नाम, आराजी रजिस्टर में गलत दर्ज है, तो रिक्त स्थान में सही जानकारी भरकर अगले शिविर में जमा करके उसे ठीक कराया जा सकता है।

राजस्व महा–अभियान क्या है? इस दौरान आप क्या सुधार करवा सकते हैं? अच्छे से समझना चाहते हैं तो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अनुपम प्रकाश से समझिए।@NitishKumar @sanjay_saraogi @IPRDBihar #mahaabhiyan#biharbhumi#biharrevenueandlandreformsdept pic.twitter.com/yHicbB896r

— Revenue and Land Reforms Department (@BiharRevenue) August 25, 2025

कर सकते हैं आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन :

रजिस्टर में सुधार के लिए, लगान रसीद, सुधार पत्र, केवाला (भूमि विलेख) की प्रति और मापी रिपोर्ट साक्ष्य के रूप में जमा करनी होगी। जिन रैयतों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्रकार की रसीद जारी की है, वे फॉर्म भरकर शिविर में साक्ष्य के साथ जमा करा सकते हैं। इससे सुधार प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

देना होगा सरपंच से तैयार वंशावली :

जमाबंदी रजिस्टर वितरित कर रहे राजस्व कर्मचारी ने बताया कि जिन लोगों की ज़मीन अभी भी उनके दिवंगत दादा या परदादा के नाम पर है, वे सरपंच से वंशावली तैयार करवाएँगे और उसके आधार पर जीवित रैयतों के नाम पर नामांतरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अलग जमाबंदी के लिए परिवार में बंटवारा करवाना होगा और बंटवारे के कागज़ात जमा करने के बाद ही जमाबंदी अलग होगी।

इस शिविर में पहुँचे लोगों ने बताया कि पहले सबसे बड़ी समस्या रकबा, नाम, खाता, खसरा, आराजी, बंटवारा और नामांतरण करवाने में होती थी। उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। राजस्व महाअभियान के तहत शिविर लगाकर इसमें सुधार किया जा रहा है, जिससे किसानों के ज़्यादातर मामलों का निपटारा गाँव में ही हो जाएगा। इससे ज़मीनी विवादों में कमी आएगी।

बिहार राज्य मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार राय ने कहा, राजस्व महा–अभियान राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण सुधारवादी कदम है। इसके सफल संचालन में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिलेगा।@NitishKumar @sanjay_saraogi @IPRDBihar #amin #mahaabhiyaan pic.twitter.com/YTRiZtG2rH

— Revenue and Land Reforms Department (@BiharRevenue) August 23, 2025

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Jamin Jamabandi Bihar Land Record Bihar Land Survey
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.