Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Election : बिहार चुनाव से पहले हिंसा ! लालू यादव के सहयोगी दुलारचंद यादव की हत्या, जानें कौन थे दुलारचंद यादव ?
Bihar

Bihar Election : बिहार चुनाव से पहले हिंसा ! लालू यादव के सहयोगी दुलारचंद यादव की हत्या, जानें कौन थे दुलारचंद यादव ?

Bihar TodayBy Bihar TodayOctober 30, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा की राजनीति एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस गई है। गुरुवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बसावन चक गांव में जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में चल रहे प्रचार अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।मृतक के परिजनों ने इस हत्या के लिए जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

कैसे हुआ हमला ?

जानकारी के अनुसार, दुलारचंद यादव अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे, तभी बसावन चक गांव में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और गोलियां चलने लगीं। इसी दौरान दुलारचंद यादव को सीने में गोली लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलीबारी की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पटना एएसपी, डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में कैंप कर रही है।

कौन थे दुलारचंद यादव ?

मोकामा टाल इलाके में दुलारचंद यादव एक जाना-पहचाना नाम थे। वे कभी लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे और आरजेडी के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके थे। 1990 के दशक में उनका प्रभाव इस क्षेत्र में काफी मजबूत था। हाल के वर्षों में उन्होंने जन सुराज आंदोलन का समर्थन किया और पीयूष प्रियदर्शी के करीबी बन गए।

कुछ दिन पहले ही उन्होंने लल्लू मुखिया के समर्थन में एक चुनावी गीत गाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अपनी मजबूत पकड़ और खुली बयानबाजी के कारण उन्हें “टाल का बादशाह” कहा जाता था।

बाहुबली नेताओं के टकराव में हिंसा :

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, मोकामा की सियासत लंबे समय से बाहुबली नेताओं के बीच संघर्ष का केंद्र रही है। दुलारचंद यादव हाल के दिनों में अनंत सिंह के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार के लिए एक प्रचार गीत भी रिकॉर्ड करवाया था, जिसमें उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों पर निशाना साधा था।

विवादों में रहा है दुलारचंद यादव का नाम :

दुलारचंद यादव का राजनीतिक सफर विवादों से भरा रहा। 2019 में उन्हें पटना ग्रामीण पुलिस ने “कुख्यात अपराधी” बताकर गिरफ्तार किया था, जबकि 2000 के दशक में उन पर कई आपराधिक मामलों के आरोप भी लगे थे। इसके बावजूद क्षेत्र में उनका जनाधार और लोकप्रियता बरकरार रही।

जन सुराज पार्टी ने जेडीयू उम्मीदवार पर लगाए आरोप :

इस घटना के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने सीधे तौर पर अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दुलारचंद यादव को पहले बुरी तरह पीटा गया, फिर गोली मारी गई।

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस हत्या ने मोकामा की राजनीति में बाहुबलियों के बीच चल रही जंग को और भड़का दिया है। चुनावी माहौल अब और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Anant Singh Bihar Election 2025 Murder
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Loading Comments...