Bihar Cabinet Portfolio Distribution: बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिला कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी हटा दी गई है और यह अहम विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंप दिया गया है। राजनीतिक हलकों में इसे सत्ता संरचना में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी मगर फिलहाल 18 मंत्रियों को ही विभाग मिल पाए हैं। शेष मंत्रियों के विभागों पर निर्णय अभी लंबित है जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि शेष विभागों की घोषणा अगले चरण में की जाएगी।
किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग :
- सम्राट चौधरी – गृह विभाग
- विजय कुमार सिन्हा – भूमि और राजस्व विभाग, खान और भू तत्व विभाग
- मंगल पांडे – स्वास्थ्य विभाग
- दिलीप जयसवाल – विधि विभाग, उद्योग विभाग
- नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग
- रामकृपाल यादव – नगर विकास और आवास विभाग, कृषि विभाग
- संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग
- अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन विभाग, कला संस्कृति और युवा विभाग
- सुरेंद्र मेहता – पशु और मत्स्य संसाधन विभाग
- नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग
- रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
- लखेन्द्र पासवान – अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
- श्रेयसी सिंह – सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, खेल विभाग
- प्रमोद चंद्रवंशी – सहकारिता विभाग, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग
नई सरकार के पहले ही चरण में हुए इस विभागीय पुनर्गठन को प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। आगे शेष मंत्रियों के विभाग तय होने पर तस्वीर और स्पष्ट होगी।

