Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Actor Pawan Singh : भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान ! नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, बोले –‘मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं’.
Bihar

Actor Pawan Singh : भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान ! नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, बोले –‘मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं’.

Actor Pawan Singh : भोजपुरी गायक पवन सिंह ने कहा, "मैं, पवन सिंह, अपने भोजपुरी समाज को सूचित करना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूँ और न ही चुनाव लड़ने का मेरा कोई इरादा है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा।"
Bihar TodayBy Bihar TodayOctober 11, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Actor Pawan Singh : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने शनिवार को यह साफ कर दिया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने खुद को भारतीय जनता पार्टी का “सच्चा सिपाही” बताते हुए कहा कि उनका राजनीति में आने का उद्देश्य सिर्फ सेवा करना है, न कि चुनाव लड़ना।

Join-Our-WhatsApp-Group

पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरी समाज को यह बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूं। मेरा कोई राजनीतिक पद पाने या चुनावी राजनीति में उतरने का इरादा नहीं है। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।”

मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |
मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav

— Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025

हाल के दिनों में पवन सिंह की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से हुई मुलाकातों के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि वे इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, अब उनके इस बयान ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

पत्नी ज्योति सिंह से विवाद बना चर्चा का विषय :

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद भी लगातार सुर्खियों में है। 8 अक्टूबर को दोनों ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। मुंबई में मीडिया से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा कि उन्हें भावनात्मक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। वहीं, पवन सिंह ने उनके आरोपों को एकतरफा बताते हुए कहा कि सच्चाई सिर्फ वही, ज्योति और भगवान जानते हैं।

पवन सिंह ने बताया, “ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वह मुझसे मिलने लखनऊ आ रही हैं। मुझे उनके इरादों का अंदेशा था और मैंने पहले ही प्रशासन को सूचना दे दी थी। मुलाकात के दौरान मेरे भाई ऋतिक और धनंजय भी मौजूद थे, जबकि ज्योति के साथ उसका भाई और बड़ी बहन जूही थीं।”

क्या ज्योति सिंह उतरेंगी चुनावी मैदान में?

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी है कि पवन सिंह के चुनाव न लड़ने के बाद क्या उनकी पत्नी ज्योति सिंह राजनीति में कदम रखेंगी। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार की सियासत में क्यों अहम हैं पवन सिंह ?

पवन सिंह बिहार के शाहाबाद क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, जो राज्य की राजनीति में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इसमें भोजपुर, आरा, रोहतास, सासाराम, कैमूर भभुआ और बक्सर जैसे जिले शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस इलाके में बीजेपी का प्रदर्शन कमजोर रहा था, जहां 22 में से केवल 8 सीटें एनडीए के खाते में आई थीं। बाकी 14 सीटें महागठबंधन ने जीत ली थीं।

2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के निलंबन और राजपूत-कुशवाहा समुदायों के बीच टकराव के चलते एनडीए को इस क्षेत्र की पांच में से चार सीटें गंवानी पड़ीं। ऐसे में पार्टी के लिए यह इलाका एक बार फिर बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Actor Pawan Singh Bihar Election 2025
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.