MP Manoj Jha Speech : राजद सांसद मनोज झा ने बुधवार को राज्यसभा में इतना भावुक भाषण दिया कि पूरा सदन कुछ पलों के लिए थम सा गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “उन 26 परिवारों का दुख सिर्फ़ उनका नहीं, बल्कि हम सबका है।” मनोज झा ने सरकार से तीखे सवाल पूछे – क्या कश्मीर में सब कुछ सामान्य है?
पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार की प्रतिक्रिया पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उस हमले के बाद एक ट्विटर हैंडल लिखता है – ‘ उन्होंने धर्म पूछा, जाति नहीं ? इस हमले में 26 परिवारों के चिराग बुझ गए, लेकिन भारत माता भी छलनी हो गयी इस ट्वीट के बाद।
सांसद झा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ़ नारा नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य है, एक जिम्मेवारी है। उन्होंने इस मुद्दे को नारेबाजी का विषय बनने की आलोचना की।
अपने भाषण में उन्होंने नेहरू का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार को जायज़ आलोचना से बचने के लिए राष्ट्रीय एकता का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकार राष्ट्र का पर्याय नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “सदी का सबसे बड़ा झूठा” करार दिया और गाजा युद्ध पर भी चिंता व्यक्त की।
