TECNO ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में एक बार फिर धमाका किया है। कंपनी ने TECNO POVA Slim 5G लॉन्च किया है। टेक कंपनी TECNO ने इसे दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन बताया है।
सिर्फ़ 5.95mm मोटाई और 156 ग्राम वज़न वाला यह फ़ोन न सिर्फ़ प्रीमियम डिज़ाइन वाला है, बल्कि इसमें बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फ़ीचर्स भी हैं। यह फ़ोन Ella AI स्मार्ट असिस्टेंट के साथ आता है, जो भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
इसमें 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है। Tecno Pova Slim 5G का वज़न सिर्फ़ 156 ग्राम है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है, जबकि आगे की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा है, जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसकी बिक्री 8 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
TECNO POVA Slim 5G की कीमत :
Tecno Pova Slim 5G की कीमत 19,999 रुपये है। यह फ़ोन स्काई ब्लू, स्लिम व्हाइट और कूल ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा। इस फ़ोन की बिक्री 8 सितंबर से शुरू होगी और इसे चुनिंदा रिटेल चैनल पार्टनर्स, फ्लिपकार्ट और अन्य प्लेटफॉर्म के ज़रिए खरीदा जा सकेगा।
TECNO POVA Slim 5G का डिज़ाइन और खास फीचर्स:
पोवा स्लिम 5G में टेक्नो का खास फीचर डायनामिक मूड लाइट डिज़ाइन है, जिसमें नोटिफिकेशन और कॉल के लिए रियर कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एलईडी लाइटें जलती हैं। इसका 92.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और प्रीमियम ग्लास बैक डिज़ाइन इसे प्रीमियम फील देते हैं।
फोन का वज़न 156 ग्राम है, जिससे इसे पकड़ना आसान है। साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और वॉल्यूम बटन हैं। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जो डिज़ाइन को साफ-सुथरा रखता है।
फोन तीन रंगों में उपलब्ध है। इसमें स्काई ब्लू, स्लिम व्हाइट और कूल ब्लैक शामिल हैं। कुल मिलाकर डिज़ाइन आधुनिक और उपयोगकर्ता के अनुकूल है।
फोन में ‘एला एआई’ असिस्टेंट दिया गया है। यह 22 भारतीय भाषाओं (हिंदी, मराठी, तमिल आदि) को सपोर्ट करता है और एआई कॉल असिस्टेंट, राइटिंग, इमेज एडिटिंग जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।
TECNO POVA Slim 5G स्पेसिफिकेशन्स :
- डिस्प्ले: टेक्नो के नए स्मार्टफोन में 0.78-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक ब्राइटनेस देता है। डिस्प्ले पर पंच-होल डिज़ाइन मिलता है।
- प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: परफॉर्मेंस के लिए, टेक्नो पोवा नियो 3 में मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित HiOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर काम करता है।
- रैम और स्टोरेज: डिवाइस 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। रैम को बढ़ाने के लिए 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट दिया गया है।
- बैटरी: स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5,160mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
- कैमरा: फोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्लैश के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- अन्य विशेषताएं: फोन में सैन्य ग्रेड MIL-STD 810H प्रमाणीकरण और IP64 जल-धूल प्रतिरोध भी है।

