Apple ने अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री आज यानि 19 सितंबर से शुरू कर दी है। हमेशा की तरह, नए iPhone का क्रेज़ लोगों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक प्रमुख Apple स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, क्योंकि तकनीक के दीवाने और प्रशंसक इस नए डिवाइस को खरीदने के लिए लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। गौरतलब है कि iPhone 17 सीरीज़ को 9 सितंबर, 2025 को Apple के ‘Awe Dropping’ इवेंट में लॉन्च किया गया था।
दिल्ली से मुंबई तक iPhone के लिए जबरदस्त क्रेज़ :
मुंबई के BKC स्थित Apple स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित Apple शोरूम के बाहर बड़ी संख्या में लोग इंतज़ार करते देखे गए। खबरों के मुताबिक, कुछ लोग 7 से 8 घंटे से इंतज़ार कर रहे थे, जबकि कई ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करा ली थी।
दिल्ली में आधी रात से ही फ़ोन के लिए कतार में लगे लोग :
नई iPhone सीरीज़ खरीदने का क्रेज़ हमेशा से ही देखने को मिलता है। दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक स्टोर पर भी लंबी कतारें देखी गईं। साकेत में तो लोग आधी रात से ही iPhone 17 खरीदने के लिए कतार में लग गए थे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
वहीं मुंबई के BKC स्थित Apple स्टोर के बाहर लाइन में सुबह 5 बजे से खड़े एक ग्राहक ने कहा, “मैं हर बार अहमदाबाद से आता हूँ। एक अन्य ग्राहक ने कहा कि iPhone 17 के ऑनलाइन रिव्यू बहुत अच्छे हैं। मुझे नहीं पता कि मुझे iPhone मिलेगा या नहीं।
बता दें कि iPhone 17 की शुरुआती कीमत iPhone 16 से अधिक है, लेकिन टेक दिग्गज ने नए iPhones को 256GB बेस स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है, जो प्रभावी रूप से उन्हें iPhone 16 से सस्ता बनाता है, जो 128GB बेस स्टोरेज के साथ शुरू हुआ था।
iPhone 17 सीरीज की भारत में कीमतें:
iPhone 17:
स्टोरेज वेरिएंट कीमत (₹)
256GB 82,900
512GB 1,02,900
iPhone Air:
स्टोरेज वेरिएंट कीमत (₹)
256GB 1,19,900
512GB 1,39,900
1TB 1,59,900
iPhone 17 Pro:
स्टोरेज वेरिएंट कीमत (₹)
256GB 1,34,900
512GB 1,54,900
1TB 1,74,900
iPhone 17 Pro Max:
स्टोरेज वेरिएंट कीमत (₹)
256GB 1,49,900
512GB 1,69,900
1TB 1,89,900
2TB 2,29,900

