Flipkart BBD Sale : अगर आप सैमसंग के स्मार्टफोन के दीवाने हैं और अपने लिए या परिवार के किसी सदस्य के लिए नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस सेल में सैमसंग के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। खास बात यह है कि 15 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक के बजट में हर रेंज का फोन उपलब्ध है। आइए जानते हैं कौन-कौन से विकल्प आपके सामने हैं।
Samsung Galaxy S24 :
इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 8GB+128GB वेरिएंट पर 47% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी यह फोन 74,999 रुपये की जगह सिर्फ 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Axis और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे कीमत घटकर 38,999 रुपये रह जाएगी। इसमें 50MP+12MP डुअल रियर कैमरा, 12MP सेल्फी कैमरा, 4000mAh बैटरी, 6.2 इंच की AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
Samsung Galaxy S24 FE :
अगर आप Galaxy S24 का किफायती वर्जन चाहते हैं तो Galaxy S24 FE आपके लिए सही रहेगा। यह फोन 59,999 रुपये की बजाय सिर्फ 29,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपये का बैंक ऑफर भी है, जिसके बाद इसकी कीमत 28,499 रुपये तक हो जाएगी। इसमें 50MP+12MP डुअल रियर कैमरा, 10MP फ्रंट कैमरा, 4700mAh बैटरी, 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है।
Samsung Galaxy A35 :
मिड-रेंज कैटेगरी में Galaxy A35 शानदार विकल्प है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट पर 47% की छूट मिल रही है। यानी 33,999 रुपये की जगह अब यह सिर्फ 17,999 रुपये में मिलेगा। साथ ही Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड से 900 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 17,099 रुपये हो जाएगी। इसमें 50MP+8MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 13MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी, 6.6 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले और Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।
Samsung Galaxy F36 :
अगर आप बजट-फ्रेंडली फोन ढूंढ रहे हैं तो Galaxy F36 सही ऑप्शन है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट पर 39% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 22,999 रुपये की जगह सिर्फ 13,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड से 700 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी, जिससे अंतिम कीमत 14,299 रुपये रह जाएगी। इस फोन में 50MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा, 13MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी, 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले और Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है।

