Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»News»Viral Video : यूपी में बैलगाड़ी पर सवार होकर अस्पताल पहुंची प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला, वीडियो हुआ वायरल.
News

Viral Video : यूपी में बैलगाड़ी पर सवार होकर अस्पताल पहुंची प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला, वीडियो हुआ वायरल.

Viral Video : यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा ब्लॉक के गऊघाट छानी ग्राम पंचायत पंचायत के परसदवा का डेरा में गांव तक एंबुलेंस न पहुंच पाने के कारण प्रसव पीड़ा से तड़पती रेशमा (23) ने बैलगाड़ी पर लेटकर कीचड़ और दलदल से भरे रास्तों से तीन किलोमीटर का दर्दनाक सफर तय किया।
Bihar TodayBy Bihar TodayOctober 27, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Viral Video : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा ब्लॉक के गऊघाट छानी ग्राम पंचायत के परसदवा का डेरा में रविवार सुबह मानो दर्द और मजबूरी की मिसाल सामने आ गई। 23 वर्षीय रेशमा प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी, लेकिन गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। ऐसे में उसके वृद्ध ससुर कृष्ण कुमार केवट ने इंसानियत और हिम्मत की मिसाल पेश की। उन्होंने बहू को बैलगाड़ी पर लिटाया और कीचड़, झाड़ियों व कंटीले रास्तों से गुजरते हुए करीब तीन किलोमीटर तक दलदल भरे सफर को पार किया।

Join-Our-WhatsApp-Group

कृष्ण कुमार ने बताया कि जब उन्होंने एंबुलेंस चालक को फोन किया तो उसने खराब रास्ते का हवाला देकर आने से इनकार कर दिया। मजबूरी में बैलगाड़ी निकाली और बहू को उस पर बैठाकर भटुरी गांव तक ले गए। रास्ते में कई बार बैलगाड़ी दलदल में धंस गई, जिससे रेशमा का दर्द और बढ़ गया। आखिरकार भटुरी पहुंचने के बाद एंबुलेंस मिली और उसे अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार रेशमा की हालत फिलहाल स्थिर है और प्रसव में अभी दो दिन का समय है। इलाज के बाद वह वापस घर लौट आई है।

गांव के करीब 500 से अधिक ग्रामीणों का कहना है कि वे हर बारिश में इसी डर में जीते हैं – कहीं किसी की तबीयत न बिगड़ जाए, क्योंकि दलदल और अंधेरे में अस्पताल तक पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा है।

 

Viral Video : यूपी में दिखा डबल इंजन की सरकार में विकास का हाल !

कीचड़ भरे दलदल रास्ते में बैलगाड़ी पर सवार होकर अस्पताल पहुंची प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला, वीडियो हुआ वायरल।

जानकारी के अनुसार यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा ब्लॉक के गऊघाट छानी ग्राम पंचायत पंचायत के परसदवा का… pic.twitter.com/lG1MODoRd8

— BIHAR TODAY (@livebihartoday) October 27, 2025

आजादी के बाद भी सड़क अधूरी, ग्रामीणों ने लगयी गुहार :

ग्रामीणों का कहना है कि परसदवा डेरा तक तीन किलोमीटर का यह कच्चा रास्ता आजादी के बाद से अब तक पक्का नहीं हो पाया। बरसात में यह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है। ग्रामीण राजेंद्र कुमार का कहना है कि कई बार पंचायत और ब्लॉक स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला।

ग्रामीण कई बार कर चुके हैं धरना – प्रदर्शन :

राजेंद्र ने बताया कि इसी सड़क को लेकर 12 मार्च 2024 को ग्राम पंचायत के युवा समाजसेवी अरुण (राजेंद्र कुमार निषाद) ने छह दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना भी दिया था। उस समय उपजिलाधिकारी ने लोकसभा चुनाव के बाद सड़क निर्माण का वादा किया था, पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ।

प्रभारी बीडीओ मौदहा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नहर से परसदवा डेरा तक मनरेगा योजना के तहत सीसी रोड डालने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि जैसे ही बजट स्वीकृत होगा, सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

Join-Our-WhatsApp-Group

CM Yogi Adityanath UP News Viral Video
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Auto News : भारत में नया Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और रेंज के बारे में.

February 3, 2026

Bihar Rain Alert : सावधान! अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट.

February 3, 2026

Aadhaar-LPG Link : जल्द लिंक करें आधार से एलपीजी कनेक्शन, वरना नहीं मिलेगी Subsidy, होगा बड़ा नुकसान.

January 24, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Auto News : भारत में नया Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और रेंज के बारे में.

February 3, 2026

Bihar Rain Alert : सावधान! अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट.

February 3, 2026

Aadhaar-LPG Link : जल्द लिंक करें आधार से एलपीजी कनेक्शन, वरना नहीं मिलेगी Subsidy, होगा बड़ा नुकसान.

January 24, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.