Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»News»Violence in Nepal : प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया ! प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, सेना ने की शांति की अपील .
News

Violence in Nepal : प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया ! प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, सेना ने की शांति की अपील .

Violence in Nepal : राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में हुई झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन सहित प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल गृहमंत्री के निजी आवासों और सुप्रीम कोर्ट पर भी हमला कर तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 9, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Violence in Nepal : नेपाल में हिंसक घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। सेना ने प्रदर्शनकारियों की शांति की अपील की है और बातचीत के लिए बुलाया गया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

हालांकि अभी भी हिंसा रुक नहीं रही है। राजधानी काठमांडू में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और सुरक्षा बल हालात को काबू में लाने में नाकाम दिख रहे हैं। देश में हिंसक प्रदर्शनों ने हालात को और बिगाड़ दिया है।

 

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम झलनाथ खनाल के घर में आग लगा दी। आगजनी के समय घर में उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी मौजूद थीं। इस आग में वह गंभीर रूप से जल गईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में हुई झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन सहित प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल गृहमंत्री के निजी आवासों और सुप्रीम कोर्ट पर भी हमला कर तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया।

 

वहीं आक्रोशित युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी उनके सीने पर लात मारते हुए दिख रहा है।

काठमांडू में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “जेनरेशन-जी प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को आग लगा दी है। कल नेपाल पुलिस के जवानों ने कम से कम 19 छात्रों को मार डाला। यह विरोध सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण नहीं है, बल्कि हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि हम एक युवा नेता चाहते हैं। हम बदलाव चाहते हैं। जेनरेशन-जी एक युवा नेता की मांग कर रही है।”

 

भारतीय नागरिक नेपाल की यात्रा करने से बचें – भारत सरकार :

नेपाल में जारी भारी हिंसा के बीच भारत सरकार ने नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने कहा है कि जब तक हालात सुधर नहीं जाते, भारतीय नागरिक नेपाल की यात्रा करने से बचें। नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और सड़क पर जाने से बचें। सभी तरह की सावधानियां बरतें।

 

 

Join-Our-WhatsApp-Group

Top News Violence in Nepal
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

Aaj Ka Rashifal 06 March 2026 : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल.

March 5, 2026

Us-Israel-Iran War : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ! ईरान में बड़ी तबाही, 200 से ज्यादा की मौत; कई घायल.

March 1, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

Aaj Ka Rashifal 06 March 2026 : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल.

March 5, 2026

Us-Israel-Iran War : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ! ईरान में बड़ी तबाही, 200 से ज्यादा की मौत; कई घायल.

March 1, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

 

Loading Comments...