Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»News»Vigilance Raid : विजिलेंस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, जानें क्या है पूरा मामला?
News

Vigilance Raid : विजिलेंस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, जानें क्या है पूरा मामला?

Vigilance Raid : पूर्वी चंपारण के चिरैया में निगरानी ब्यूरो ने डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिक्षक मणिभूषण कुमार से 10 दिनों के वेतन कटौती के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी गई थी। निगरानी टीम ने ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 16, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Vigilance Raid:  बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को चिरैया प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत शिक्षक से 10 दिनों के वेतन कटौती के भुगतान के एवज में ली गई थी।

Join-Our-WhatsApp-Group

बताया जाता है कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सपगढ़ा वार्ड संख्या तीन के शिक्षक और भेड़ियाही गाँव निवासी मणिभूषण कुमार का 10 दिनों का वेतन काट लिया गया था। जब उन्होंने इसे देने की कोशिश की, तो रिश्वत की माँग की गई। शिक्षक ने पटना स्थित निगरानी विभाग में बीईओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

इस पर पटना से निगरानी डीएसपी मोहम्मद वसीम फिरोज के नेतृत्व में सादे लिबास में एक टीम दोपहर करीब एक बजे ऑपरेटर प्रकाश के कमरे में पहुँची। शिकायतकर्ता शिक्षक भी उनके साथ थे। जब उन्होंने टीम द्वारा रिश्वत के रूप में दिए गए पैसे डाटा ऑपरेटर को दिए, तो उन्हें पकड़ लिया गया।

ऑपरेटर के पास से 10 हज़ार रुपये बरामद किए गए और उसे कार्यालय से बाहर लाया गया। उसके हाथ पानी से धुलवाए गए। इस दौरान रिश्वत की रकम की पुष्टि हुई। उस समय बीईओ सरोज कुमार सिंह अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। निगरानी डीएसपी ने बताया कि शिक्षक की शिकायत की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।

बीईओ बोले- अनुपस्थिति पर वेतन कटने पर शिक्षक ने मुझे फंसाने की रची साजिश :

बीईओ सरोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता शिक्षक 10 दिन से स्कूल नहीं आया था। जानकारी मिलने पर ई-शिक्षा कोष से जांच करने पर पता चला कि वह 21 से 30 जुलाई तक अपने स्कूल से अनुपस्थित था। उसने उपस्थिति पंजिका में फर्जी हाजिरी भी लगाई थी।

इस संबंध में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब दोबारा स्पष्टीकरण मांगा गया तो जवाब संतोषजनक नहीं था। इसी के चलते उसका 10 दिन का वेतन काट लिया गया। शिक्षक ने बदले की भावना से साजिश रचकर मुझे और संचालक को फंसाने की कोशिश की है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Vigilance Raid
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar News : बिहार में आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बदली, अब आधार कार्ड के साथ देने होंगे ये डाक्यूमेंट्स.

March 13, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar News : बिहार में आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बदली, अब आधार कार्ड के साथ देने होंगे ये डाक्यूमेंट्स.

March 13, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.