Indian Railways: रक्षा बंधन के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल हर साल त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की मारामारी देखी जाती है। इससे बचने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नई स्कीम का ऐलान किया है। रेलवे की इस योजना का नाम है ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ है। रेलवे की इस स्कीम का उद्देश्य है ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को कम करना और सस्ती दर पर उनकी यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
उल्लेखनीय है कि देश में जब-जब त्योहार आते हैं लगभग हर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं कन्फर्म ट्रेन टिकट नहीं मिलने पर लोगों को हजारों किलोमीटर का सफर खड़े होकर तय करना पड़ता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों को इस भीड़ से बचनर और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए “राउंड ट्रिप पैकेज” स्कीम को शुरू किया है।
रेलवे की इस योजना के मुताबिक अगर आप आने और जाने दोनों यात्रा का टिकट एक साथ बुक करते हैं तो इस यात्रा पर आपको 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।रेल मंंत्रालय के मुताबिक यात्री इस योजना का लाभ उठाने के लिए 14 अगस्त से ट्रेन टिकट की बुकिंग करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि इस योजना का लाभ उठाने के लिए जाने की यात्रा शुरू होने की तिथि (Onward Journey) 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच होनी चाहिए वहीं, वापसी यात्रा की तिथि (Return Journey) 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होनी चाहिए।
किन ट्रेनों में लागू होगा नियम?
बता दें कि यह स्कीम सभी क्लास और सभी ट्रेनों ( स्पेशल ट्रेनों भी ) में लागू होगा। वहीं इस छूट का लाभ सिर्फ उन्ही यात्रियों को मिलेगी जो आने और जाने का टिकट एक ही नाम और डिटेल्स के साथ बुक करेंगे। वहीं दोनों टिकट एक ही क्लास और एक ही स्टेशन यानि अरिजिनेट और डेस्टिनेशन के होने चाहिए।
रेलवे के अनुसार इस छूट का लाभ केवल जाने की यात्रा के मूल किराए (Base fare) पर ही मिलेगी। वापसी की यात्रा पर कोई छूट नहीं मिलेगी। इसके साथ ही यह छूट राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।
क्या नहीं मिलेगा?
इस योजना के तहत बुक की गयी टिकट कैंसिल नहीं होगा और न ही कोई रिफंड यानी पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके साथ ही यात्रा की तिथि में कोई बदलाव या संशोधन भी नहीं किया जा सकेगा। वहीं इस योजना के लिए छूट वाले पास, कूपन और PTO आदि मान्य नहीं होंगे।

