Earthquake Today: भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप शनिवार सुबह 5:35, 55 सेकंड पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह भूकंप अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर में आया। भूकंप का केंद्र अक्षांश: 27.56 N, देशांतर: 93.55 E है। इस भूकंप की गहराई ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है।

अफ़ग़ानिस्तान में भी भूकंप:

इसके अलावा अफ़ग़ानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में शनिवार को तड़के 2.33 बजे भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। वहीं इस भूकंप का केंद्र ज़मीन के अंदर 87 किलोमीटर की गहराई पर था।

इससे पहले राज्य के इन हिस्सों में आए भूकंप:

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। 28 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के तिरप ज़िले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप शाम करीब 6.36 बजे आया था। इस भूकंप का केंद्र ज़मीन के अंदर 7 किलोमीटर की गहराई पर था। 27 जुलाई को राज्य के बिचोम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप 27 जुलाई की रात लगभग 11:43 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। यह भूकंप ज़मीन के अंदर 5 किलोमीटर की गहराई पर आया।

जानिए भूकंप क्यों आते हैं?

भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों की गति और अन्य भूगर्भीय प्रक्रियाओं के कारण आते हैं। पृथ्वी की बाहरी परत (लिथोस्फियर) कई विशाल टेक्टोनिक प्लेटों में विभाजित है, जो पिघले हुए मैग्मा (मेंटल) पर तैरती हैं। ये प्लेटें धीरे-धीरे (प्रति वर्ष कुछ सेंटीमीटर) गति करती हैं।

जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, दूर जाती हैं या एक-दूसरे के नीचे खिसकती हैं, तो इससे तनाव उत्पन्न होता है। जब यह तनाव अचानक मुक्त होता है, तो तरंगों (भूकंपीय तरंगों) के रूप में ऊर्जा मुक्त होती है, जिसे भूकंप कहते हैं।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version