Bihar Weather Update : पश्चिम बंगाल में हो रही लगातार बारिश का असर अब बिहार में भी नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो दक्षिण और पूर्वी बिहार में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। हालांकि उत्तर बिहार के 13 जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर के आसपास प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में म्यांमार और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के पास एक नया लो प्रेशर क्षेत्र बनने की आशंका है। यदि यह सिस्टम मजबूत होता है तो बिहार के कई हिस्सों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि 25 और 26 सितंबर को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 2 अक्टूबर के बाद मौसम के सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

देश के प्रमुख शहरों का तापमान :

शहर अधिकतम तापमान (24 सितंबर) न्यूनतम तापमान (24 सितंबर)
दिल्ली 36°C 26°C
मुंबई 28°C 26°C
कोलकाता 30°C 27°C
चेन्नई 33°C 27°C
लखनऊ 34°C 27°C
पटना 33°C 28°C
रांची 28°C 23°C
जयपुर 34°C 24°C
भोपाल 32°C 23°C
Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version