Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»News»School Bus Accident : स्कूल बस से गिरकर 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम.
News

School Bus Accident : स्कूल बस से गिरकर 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम.

जहानाबाद जिले में गुरुवार सुबह एक चलती स्कूल बस के अंदर बने एक बड़े गड्ढे से 5 साल का बच्चा सड़क पर गिर गया। उसी बस के टायरों से कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। नर्सरी के छात्र की मौत के बाद लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 28, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

School Bus Accident : बिहार के जहानाबाद जिले में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस के गड्ढे से गिरकर नर्सरी के एक छात्र की मौत हो गई। यह घटना सदर प्रखंड के सिकरिया थाना अंतर्गत सिकरिया मिल्की मोड़ के पास हुई। 5 साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान भीड़ ने स्कूल बस को तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

Join-Our-WhatsApp-Group

दुर्घटना के बाद स्कूल बस चालक फरार :

मृतक की बच्चे की पहचान सिकरिया थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी अमर कुमार के 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार उर्फ ​​चिक्कू के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे के बाद स्कूल बस चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को जब्त कर लिया है। सिकरिया थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मासूम बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बस के सीट के नीचे था बड़ा गड्ढा :

जानकारी के अनुसार, मिल्की गाँव निवासी छात्र कड़ौना के पास संचालित सैन इंग्लिश एकेडमी नामक एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल वाहन ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लाने गया था। मिल्की गाँव के पास मासूम पीयूष भी उसमें सवार हो गया। बताया गया है कि बस की हालत ठीक नहीं थी। जिस सीट पर पीयूष बैठा था, उसके नीचे एक बड़ा सा गड्ढा था। जिस कारण बच्चा बस के अंदर से सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसी स्कूल बस से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव देखकर भड़के लोग :

सुबह का समय होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर थे। इस दर्दनाक हादसे को देखकर लोग भड़क गए। स्थिति को भांपते हुए चालक स्कूल बस छोड़कर भाग गया, लेकिन गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर और लाठियों से बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। बस के शीशे तोड़ दिए गए। सिकरिया मोड़ के पास बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। अन्य वाहनों की आवाजाही रुक गई।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि इस स्कूल के अलावा, दूसरे स्कूलों के वाहन जर्जर और खस्ताहाल हैं। ऐसे वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इसके साथ ही लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवज़ा देने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सिकरिया थाना प्रभारी शशिकांत झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर काफी मशक्क्त के बाद सड़क जाम हटवाया।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Bus Accident School Bus
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar News : बिहार में आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बदली, अब आधार कार्ड के साथ देने होंगे ये डाक्यूमेंट्स.

March 13, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar News : बिहार में आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बदली, अब आधार कार्ड के साथ देने होंगे ये डाक्यूमेंट्स.

March 13, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Loading Comments...