LPG Cylinder Price Cut : तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार, 1 नवंबर 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये तक की कटौती की है। हालांकि, कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत में 5 रुपये की कमी की गई है, जो अब 1595.50 रुपये की जगह 1590 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में यही सिलेंडर 6.50 रुपये सस्ता हो गया है और अब 1694 रुपये में मिल रहा है।
अब किस शहर में कितने में मिलेगा सिलिंडर?
- देश के चार बड़े शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कुछ जगहों पर 5 रुपये और कुछ जगहों पर 5.50 रुपये की कमी की गई है।
- दिल्ली में इसकी पुरानी कीमत 1595.50 रुपये थी, जिसे अब 5 रुपये घटाकर 1590.50 रुपये कर दिया गया है।
- कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1700.50 रुपये से घटकर 1694 रुपये हो गई है।
- मुंबई में, जो 19 किलो का सिलेंडर पहले 1,547 रुपये में मिलता था, वह अब 1542 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹1754.50 से घटाकर ₹1750 कर दी गई है।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं :
14.2 kg वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित हैं। फिलहाल, इन सिलेंडरों की कीमत दिल्ली में ₹853, कोलकाता में ₹879, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 है। यह ध्यान देने वाली बात है कि घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल, 2025 से नहीं बदली है।
ATF की कीमतें भी 1 नवंबर से बढ़ीं :
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में एविएशन फ्यूल की कीमत आज से ₹777 बढ़कर ₹94,543.02 प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले, अक्टूबर में कीमत ₹93,766.02 प्रति किलोलीटर थी।
इसी तरह, मुंबई में कीमत ₹88,447.87 प्रति किलोलीटर, कोलकाता में ₹97,549.18 प्रति किलोलीटर और चेन्नई में ₹98,089.68 प्रति किलोलीटर है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 1 किलोलीटर ATF 1000 लीटर के बराबर होता है।

