Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»India»दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू! इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, ऑपरेशन सिंदूर के लिए PM मोदी का हुआ अभिनन्दन.
India

दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू! इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, ऑपरेशन सिंदूर के लिए PM मोदी का हुआ अभिनन्दन.

यह बैठक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया से पहले हो रही है। एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत में होने के कारण उसके उम्मीदवार के उपराष्ट्रपतिचुनाव में आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। इस बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर सहयोगी दलों के साथ समन्वय स्थापित हो सकते हैं।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 5, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

NDA  : दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही, भारतीय सेना के पराक्रम और पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भेजे गए प्रतिनिधिमंडल पर एक प्रस्ताव भी रखा गया। इस दौरान नए सदस्यों का परिचय कराया गया, जिनमें उज्ज्वल निकम, सी. सदानंद मास्टर और हर्षवर्धन श्रृंगला आदि शामिल हैं।

Join-Our-WhatsApp-Group

इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई अन्य मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें देश की सेना के सम्मान और शौर्य की बात की गई। बैठक के दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

एनडीए संसदीय दल (NDA) की बैठक में पीएम मोदी ने कहा –

  • पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विपक्ष को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करने का अफसोस हो रहा होगा।
  • राम जन्मभूमि का भूमि पूजन 5 अगस्त को हुआ और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।
  • साथ ही, कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू नहीं करना चाहती थी, हमने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू किया।
  • प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगा अभियान मनाने को कहा।
  • इसके अलावा, सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (23 अगस्त) मनाने के निर्देश दिए गए।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा :

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर हो सकता है बड़ा फैसला :

यह बैठक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया से पहले हो रही है। एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत में होने के कारण उसके उम्मीदवार के उपराष्ट्रपतिचुनाव में आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। इस बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर सहयोगी दलों के साथ समन्वय स्थापित हो सकते हैं।

क्या जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिल सकता है?

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अचानक मुलाकात की और उस बैठक के बाद, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस बात की खूब चर्चा है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की घोषणा हो सकती है। हालाँकि, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

NDA PM Modi Politics
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026

Indian Railway : अब ट्रेनों में भी मिलेगा फ्लाइट जैसा खाना ! IRCTC बना रहा है नया सिस्टम, मिलेगा टॉप रेस्टोरेंट से स्वादिष्ट खाना.

December 13, 2025

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अब उन्हें मिलेंगे ₹9,000 सालाना, जानें कब और कैसे?

December 5, 2025
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026

Indian Railway : अब ट्रेनों में भी मिलेगा फ्लाइट जैसा खाना ! IRCTC बना रहा है नया सिस्टम, मिलेगा टॉप रेस्टोरेंट से स्वादिष्ट खाना.

December 13, 2025

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अब उन्हें मिलेंगे ₹9,000 सालाना, जानें कब और कैसे?

December 5, 2025
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.