Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»India»Murder News : माँ-बेटी का काला सच ! पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, चार गिरफ्तार
India

Murder News : माँ-बेटी का काला सच ! पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, चार गिरफ्तार

असम के डिब्रूगढ़ जिले में पत्नी ने बेटी की मदद से पति की हत्या करवा दी। घटना इस मामले में पुलिस ने रविवार को माँ - बेटी समेत दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 4, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Wife along with daughter killed husband in assam
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Murder News : असम के डिब्रूगढ़ से हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। इस हत्या को इस तरह अंजाम दिया गया कि ऐसा लगे कि यह घटना लूट के दौरान हुई है, लेकिन मृतक के भाई के शक के बाद जब पुलिस ने जाँच की, तो इस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ।

Join-Our-WhatsApp-Group

इस मामले में पुलिस ने रविवार को मृतक की पत्नी और नाबालिग बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान त्तम गोगोई के रूप में हुई है। वे जमीरा के लाहोन गांव के रहने वाले थे। डिब्रूगढ़ के एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि बेटी ने अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि व्यवसायी की हत्या के पीछे पत्नी और बेटी का ही हाथ था, जिन्होंने कथित तौर पर हत्या के लिए दो हत्यारों को सुपारी दी थी। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

कान्ट्रैक्ट किलर से करवाई हत्या :

पुलिस ने बताया कि व्यवसायी उत्तम गोगोई उर्फ शंकर की हत्या के मामले में, उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने दो नाबालिग हत्यारों को कई लाख रुपये और सोने के आभूषण देने का वादा किया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जाँच की जा रही है ताकि हत्या की पूरी साजिश और मकसद का पता लगाया जा सके।

पहले बताया गया था कि ब्रेन स्ट्रोक से हुई मौत:

जानकारी के अनुसार गोगोई के परिवार ने पहले पुलिस को बताया था कि उनकी मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई है, लेकिन घटनास्थल पर कुछ संदिग्ध चीजें देखकर पुलिस को शक हुआ। बाद में जाँच में पता चला कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। गोगोई के भाई ने बताया कि जब वह मौके पर पहुँचा, तो उसने देखा कि उसके भाई के कान का एक हिस्सा कटा हुआ था और उसकी छतरी खुली हुई थी।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा:

एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने कहा कि गोगोई की पत्नी और बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हत्या की साजिश काफी समय से चल रही थी और आरोपियों ने पहले भी इसे अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे।

नाबालिग बेटी ने अपना गुनाह कबूल किया:

एसपी ने बताया कि गोगोई की नाबालिग बेटी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह एक नाबालिग आरोपी की दोस्त है और उसने हत्या की साजिश में अपनी माँ का साथ दिया था। पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और जाँच जारी है। पुलिस ने कहा कि वे हत्या की पूरी साजिश और मकसद का पता लगाने के लिए जाँच कर रहे हैं।

हत्या के विरोध में प्रदर्शन और न्याय की मांग :

गोगोई की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। हालांकि , पुलिस को अभी भी शक है कि इसके पीछे असली वजह कुछ और हो सकती है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Assam Crime News Murder
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इस दिन आएंगे 22वीं किस्त के ₹2000, चेक करें अपना स्टेटस.

March 10, 2026

NEET छात्रा की मौत मामले में NDA के बड़े नेताओं के परिवार शामिल, बिहार बजट सत्र के पहले दिन हंगामा.

February 2, 2026

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इस दिन आएंगे 22वीं किस्त के ₹2000, चेक करें अपना स्टेटस.

March 10, 2026

NEET छात्रा की मौत मामले में NDA के बड़े नेताओं के परिवार शामिल, बिहार बजट सत्र के पहले दिन हंगामा.

February 2, 2026

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.