Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»India»LPG Cylinders : रक्षाबंधन पर करोड़ों बहनों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने LPG सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने का किया ऐलान.
India

LPG Cylinders : रक्षाबंधन पर करोड़ों बहनों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने LPG सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने का किया ऐलान.

Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 8, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

LPG Cylinders Price : रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। अब उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलो सिलेंडर पर 300 रूपये की सब्सिडी दी जाएगी। शुक्रवार को पीएम मोदी अध्यक्षता में ही हुई कैबिनेट समिति की बैठक मोदी सरकार ने यह फैसला लिया।

Join-Our-WhatsApp-Group

प्रति सिलेंडर 300 रुपये मिलेगा सब्सिडी :

इस योजना के तहत, महिलाओं को एक साल के अंदर 14.2 किलोग्राम के 9 गैस सिलेंडर पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी सीधे परिवार की महिला मुखिया के खाते में भेजी जाती है। यानी अगर कोई साल में 9 सिलेंडर खरीदता है, तो उसे सरकार की ओर से 2700 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12,000 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। यह जानकारी सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हमारी गरीब माताओं-बहनों के जीवन में भारी बदलाव लेकर आई है। उनके हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए हमने उन्हें एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को जारी रखने की मंजूरी दी है। इसका लाभ 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी परिवारों को होगा।https://t.co/6X2TTDFBe1

— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2025

 

क्या है पीएम उज्ज्वला योजना?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना साल 2016 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों (बीपीएल) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, साल में 9 सिलेंडर खरीदने पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी भी मिलती है। अगर कोई 5 किलो का सिलेंडर इस्तेमाल करता है, तो उस हिसाब से सब्सिडी मिलती है। पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर (प्रति वर्ष 12 रिफिल तक) 200 रुपये की सब्सिडी मिलती थी।

पहले मिलती थी 200 रुपये की सब्सिडी :

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत, लाभार्थियों तक एलपीजी की पहुँच सुनिश्चित करने और इसे उनके लिए किफायती बनाने के लिए पहले 12 सिलेंडरों पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती थी। बाद में गैस सिलेंडरों की संख्या कम करके सब्सिडी बढ़ा दी गई। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को सस्ते में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है। ताकि उनके जीवन पर कीमतों की उतार-चढ़ाव का असर न पड़े।

 

Cabinet approved subsidy of ₹300 per cylinder (up to 9 refills) for 10.33 crore PM Ujjwala Yojana beneficiary households. pic.twitter.com/bgJBoCAtHp

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 8, 2025

 

फ्री मिलता है रेगुलेटर, पाइप और गैस चूल्हा :

आपको बता दें कि पीएम उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को नया गैस कनेक्शन लेने पर 14.2 किलो के सिलेंडर के साथ लगभग 2200 रुपये का सामान मुफ्त मिलता है। इसमें एक भरा हुआ सिलेंडर के साथ रेगुलेटर, पाइप और गैस चूल्हा दिया जाता है।

वहीं अगर कोई महिला 5 किलो का सिलेंडर लेती है, तो उसे 1300 रुपये तक का सामान भी बिना किसी पैसे के दिया जाता है। लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन, पहले रिफिल या चूल्हे के लिए कुछ भी भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इनका खर्च केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के माध्यम से वहन करती है।

 

Join-Our-WhatsApp-Group

LPG Cylinders PM Modi PM Ujjwala Yojana PMUY
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इस दिन आएंगे 22वीं किस्त के ₹2000, चेक करें अपना स्टेटस.

March 10, 2026

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026

Aadhaar-LPG Link : जल्द लिंक करें आधार से एलपीजी कनेक्शन, वरना नहीं मिलेगी Subsidy, होगा बड़ा नुकसान.

January 24, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इस दिन आएंगे 22वीं किस्त के ₹2000, चेक करें अपना स्टेटस.

March 10, 2026

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026

Aadhaar-LPG Link : जल्द लिंक करें आधार से एलपीजी कनेक्शन, वरना नहीं मिलेगी Subsidy, होगा बड़ा नुकसान.

January 24, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.