Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»India»Crime News : एक प्रेम कहानी का दुःखद अंत ! ग्वालियर में युवक ने प्रेमिका को गोलियों से भुना, फेसबुक लाइव कर बताया वजह.
India

Crime News : एक प्रेम कहानी का दुःखद अंत ! ग्वालियर में युवक ने प्रेमिका को गोलियों से भुना, फेसबुक लाइव कर बताया वजह.

अरविंद परिहार ने कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम के पास नंदिनी परिहार को 5 गोलियां मारी। दोनों अपने जीवनसाथी को तलाक दिए बिना सिरोल इलाके की एक सोसाइटी में रह रहे थे। दावा किया गया कि अरविंद और नंदिनी ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 13, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Crime News : छत्तीसगढ़ के ग्वालियर में एक युवक ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने कट्टे से उसके सिर में चार गोलियां मारी। हत्या के बाद वह शव के पास बैठकर फेसबुक लाइव भी करता रहा। हम बात कर रहे हैं नंदिनी हत्याकांड की। आरोपी युवक का नाम अरविंद परिहार है। महिला का नाम नंदिनी परिहार है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि अरविंद ने खुद नंदिनी की गोली मारकर हत्या कर दी। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Join-Our-WhatsApp-Group

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर शहर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम के पास आरोपी अरविंद परिहार ने अपनी प्रेमिका नंदिनी परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने 315 बोर के कट्टे से एक के बाद एक 5 गोलियां चलाईं। चार नंदिनी को लगीं, जिनमें से 2 गोलियां नंदिनी के सिर में धंस गईं। गोली लगने के बाद पत्नी दर्द से तड़प रही थी। इसके बाद आरोपी ने कट्टा हाथ में लेकर फेसबुक लाइव किया। फेसबुक लाइव में उसने कहा- ‘भाइयों, इसने अपने प्रेमी अंकुश पाठक, कल्लू के कहने पर मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। यह औरत बहुत बड़ी झूठी है। इसके कई लड़कों से संबंध हैं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।’

 

वह उन दोनों युवकों के साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर रही थी। उसने मेरी तीन एम्बुलेंस अपने नाम करवा लीं और अब मकान मांग रही है। मेरी शिकायत नहीं सुनी जा रही है। आरोप है कि पैसे ऐंठने के लिए नंदिनी ने अंकुश पाठक और कल्लू नाम के शख्स के बहकावे में आकर अरविंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी।

अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी:

इतना ही नहीं, उसने अरविंद और पूजा पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया। नंदिनी ने बताया कि अरविंद सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करता है और वापस न आने पर जान से मारने की धमकी देता है। हालाँकि, यह पहली बार नहीं था जब अरविंद ने नंदिनी को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की। लगभग 10 महीने पहले भी उसने नंदिनी, उसके बेटे और माँ को कार से कुचलने की कोशिश की थी। अगर कोई राहगीर बीच में न आता, तो शायद तीनों की जान जा सकती थी।

धोखे से दूसरी शादी:

दरअसल, नंदिनी ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत की थी कि अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसने धोखे से उससे दूसरी शादी कर ली। जब उसने इसका विरोध किया, तो अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उस पर हमला भी किया। नंदिनी ने यह भी बताया था कि अरविंद ने कई बार उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की। एक बार वह अपने बेटे और माँ के साथ सिरोल थाने के पास जा रही थी, तभी अरविंद ने पीछे से अपनी कार चढ़ाने की कोशिश की। नंदिनी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी माँ और बेटा भी घायल हो गए।

 

यहां पढ़े नंदिनी की क्राइम हिस्ट्री :

पुलिस जाँच के दौरान नंदिनी की आपराधिक कुंडली भी सामने आई। नंदिनी की पहली शादी गोटीराम केबट से हुई थी। वह दतिया जिले के कैरोंधर गाँव का निवासी है। इसके बाद नंदिनी दतिया के निमलेश जैन के साथ रहने लगी। नंदिनी और निमलेश के बीच विवाद बढ़ता गया और वर्ष 2017 में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर निमलेश की हत्या कर दी। इस मामले में नंदिनी लगभग साढ़े चार साल जेल में रही। जेल से बाहर आने के बाद वह छोटू और फिरोज खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही।

इसके बाद वर्ष 2022-23 में नंदिनी की मुलाकात पिछोर निवासी राजेंद्र के बेटे अरविंद परिहार उर्फ ​​अरविंद ठाकुर (33) से हुई। अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जो पिछोर में अपने दादा के पास रहते हैं। नंदिनी का पहली शादी से एक 9 साल का बेटा है।

इसलिए, दोनों ने अपने परिवार को छोड़कर आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी कर ली और ग्वालियर की ऑरेंजवुड सोसाइटी में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। अरविंद और नंदिनी लगभग 3 साल तक साथ रहे, लेकिन फिर पैसों को लेकर उनके बीच झगड़े होने लगे। इसके बाद, नंदिनी ने अरविंद के खिलाफ सिरोल थाने में 3 और जीवाजी विश्वविद्यालय थाने में एक मामला दर्ज कराया।

पिछले साल, नंदिनी ने मामला दर्ज कराया था कि अरविंद ने उसे कार से कुचलकर मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। हालाँकि, जब नंदिनी ने अदालत में अपना बयान बदल दिया, तो अरविंद को जमानत मिल गई। बाद में, नंदिनी ने एक हलफनामा देकर कहा कि उसका अरविंद के साथ समझौता हो गया है और अरविंद को हत्या के मामले से बरी कर दिया गया है। जमानत पर बाहर आने के बाद, आरोपी अरविंद और मृतक नंदिनी एक-दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान, यह बात सामने आई है कि नंदिनी अरविंद पर उसकी संपत्ति हड़पने और उसकी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी।

Join-Our-WhatsApp-Group

Crime News Love Story Murder
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

NEET छात्रा की मौत मामले में NDA के बड़े नेताओं के परिवार शामिल, बिहार बजट सत्र के पहले दिन हंगामा.

February 2, 2026

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026

Bihar Crime : बिहार में फिर शर्मसार हुई मानवता ! बदमाशों ने नाबालिग को घर से अगवा कर किया गैंगरेप, विरोध करने पर की पिटाई .

January 27, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

NEET छात्रा की मौत मामले में NDA के बड़े नेताओं के परिवार शामिल, बिहार बजट सत्र के पहले दिन हंगामा.

February 2, 2026

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026

Bihar Crime : बिहार में फिर शर्मसार हुई मानवता ! बदमाशों ने नाबालिग को घर से अगवा कर किया गैंगरेप, विरोध करने पर की पिटाई .

January 27, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

 

Loading Comments...