Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»India»Road Accident : यूपी के गोंडा में भीषण हादसा ! श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की दर्दनाक मौत.
India

Road Accident : यूपी के गोंडा में भीषण हादसा ! श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की दर्दनाक मौत.

उत्‍तर प्रदेश के गोंडा के पृथ्वी नाथ मंदिर दर्शन करने जा रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. इस हादसे में मौके पर ही 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 3, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Road Accident  : उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं कई लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सड़क हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता रेहरा मोड़ के पास नहर पुल पर हुआ।  कार में 15 लोग सवार थे। इस हादसे में मरने वालों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। जबकि चालक की जान बच गई है।

Join-Our-WhatsApp-Group

जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। ये सभी लोग सावन के महीने में पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे।  सभी मृतक मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव के रहने वाले हैं। इनमें से ज्यादातर एक ही परिवार के हैं।

 

Gonda Accident
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की दर्दनाक मौत.

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे तेज आवाज सुनाई दी। थोड़ी ही देर में जब लोग मौके पर पहुँचे तो देखा कि बोलेरो नहर में गिर चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य शुरू कर दिया। बाद में प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो कार का गेट नहीं खुल रहा था। अंदर मौजूद लोग जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। कार का शीशा तोड़कर लोगों को कार के अंदर से बाहर निकाला गया।

 

 

वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवज़ा देने का ऐलान किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “गोंडा जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाने और उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।”

 

जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 3, 2025

 

Join-Our-WhatsApp-Group

India News Road Accident Tragic Death
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इस दिन आएंगे 22वीं किस्त के ₹2000, चेक करें अपना स्टेटस.

March 10, 2026

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026

Aadhaar-LPG Link : जल्द लिंक करें आधार से एलपीजी कनेक्शन, वरना नहीं मिलेगी Subsidy, होगा बड़ा नुकसान.

January 24, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इस दिन आएंगे 22वीं किस्त के ₹2000, चेक करें अपना स्टेटस.

March 10, 2026

IRCTC : सस्ते में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका ! भारत गौरव ट्रेन 9 दिनों में पूरी करेगी तीर्थयात्रा, जानें पूरा डिटेल्स.

January 31, 2026

Aadhaar-LPG Link : जल्द लिंक करें आधार से एलपीजी कनेक्शन, वरना नहीं मिलेगी Subsidy, होगा बड़ा नुकसान.

January 24, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

 

Loading Comments...