SBI Clerk Vacancy 2025 : SBI Clerk Vacancy 2025 : देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। बैंक ने क्लर्क के 6589 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
शैक्षणिक योग्यता:
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि डिग्री 31 दिसंबर 2025 को या उससे पहले प्राप्त की गई हो।
अधिसूचना के अनुसार, एक उम्मीदवार केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वालों उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना अनिवार्य है।
आयु सीमा :
इस भर्ती के लिए अभ्यार्थी की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यार्थी की आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के गणना के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 अप्रैल 1997 से के बाद की होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- वेतनमान – 17,900 – 47,920 रुपये
- मूल वेतन 19,900 रुपये
आवेदन शुल्क :
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते है।
चयन प्रक्रिया :
सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। स्थानीय भाषा की परीक्षा आवेदन भरते समय चुनी गई स्थानीय भाषा की होगी।
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न :
- अवधि: 1 घंटा
- कुल प्रश्न: 100 (Objective)
- कुल अंक: 100
- सेक्शनवार अंक:
- अंग्रेजी भाषा – 30 अंक
- संख्यात्मक क्षमता – 35 अंक
- तार्किक क्षमता – 35 अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर पर चौथाई अंक की होगी कटौती ।

