Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Career»Sarkari Jobs : 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका ! दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की निकली भर्ती, आवेदन शुरू.
Career

Sarkari Jobs : 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका ! दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की निकली भर्ती, आवेदन शुरू.

Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 30, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Sarkari Jobs : सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका आ गया है। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती 2025 (Delhi Police Head Constable Vacancy 2025) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। दिल्ली कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल के 509 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर, 2025 से शुरू कर दी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in/ पर 20 अक्टूबर रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क 21 अक्टूबर तक जमा करना होगा। आवेदन और शुल्क में त्रुटियाँ सुधारने का अवसर 27 से 29 अक्टूबर तक मिलेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा का पहला चरण दिसंबर या जनवरी 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है।

Join-Our-WhatsApp-Group

कितने पदों पर होगी भर्ती:

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती के कुल 509 पदों में से 341 पुरुषों और 168 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पुरुषों के लिए 341 पदों में से 168 अनारक्षित, 34 ईडब्ल्यूएस, 77 ओबीसी, 49 एससी और 13 एसटी के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 168 पदों में से 82 अनारक्षित, 17 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 38 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 24 अनुसूचित जाति (एससी) और 7 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए हैं। पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

 

 

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड:

1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

2. 30 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग या 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा:

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी। उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई, 2000 या 1 जुलाई, 2007 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तीन वर्ष की ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को पाँच वर्ष की ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक मानक:

1. पुरुषों के लिए

पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊँचाई – 165 सेमी

पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती की परिधि – 78 सेमी, फुलाकर – 82 सेमी

2. महिलाओं के लिए:

महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊँचाई – 157 सेमी

वेतन – वेतन स्तर 4 (25500-81100) (समूह ग)

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया:

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए चयन में एक लिखित परीक्षा (सीबीटी), एक शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण (पीईटी और पीएमटी), एक कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और एक कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट शामिल है।

लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?

सबसे पहले, 90 मिनट की सीबीटी-आधारित लिखित परीक्षा होगी। कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा। इनमें से, सामान्य जागरूकता पर 20 अंकों के 20 प्रश्न, मात्रात्मक योग्यता (मूलभूत अंकगणितीय कौशल) पर 20 अंकों के 20 प्रश्न, सामान्य बुद्धि पर 25 अंकों के 25 प्रश्न, अंग्रेजी भाषा पर 25 अंकों के 25 प्रश्न और कंप्यूटर फंडामेंटल्स, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, संचार, इंटरनेट, WWW और वेब ब्राउज़र पर 10 अंकों के 10 प्रश्न होंगे।

अंतिम मेरिट कैसे निर्धारित होगी:

मेरिट का निर्धारण सीबीटी, टाइपिंग टेस्ट और प्रोत्साहन अंकों (एनसीसी जैसी गतिविधियों के लिए बोनस अंक) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क – ₹100। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

परीक्षा कब आयोजित होगी:

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा का पहला चरण दिसंबर या जनवरी 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Career Delhi Police Sarkari Job
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Bihar Mega Job Fair 2026 : बिहार के पटना में 16-17 मार्च को लगेगा मेगा रोजगार मेला ! 2000 से ज्यादा को मिलेगा जॉब, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई..

March 12, 2026

Bihar Sarkari Jobs : बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका ! पंचायत विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने पूरा डिटेल्स.

February 20, 2026

Sarkari Jobs : नीतीश सरकार 2030 तक एक करोड़ युवाओं को देगी नौकरी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा.

February 2, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Bihar Mega Job Fair 2026 : बिहार के पटना में 16-17 मार्च को लगेगा मेगा रोजगार मेला ! 2000 से ज्यादा को मिलेगा जॉब, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई..

March 12, 2026

Bihar Sarkari Jobs : बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका ! पंचायत विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने पूरा डिटेल्स.

February 20, 2026

Sarkari Jobs : नीतीश सरकार 2030 तक एक करोड़ युवाओं को देगी नौकरी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा.

February 2, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

 

Loading Comments...