LIC Bima Sakhi Yojana : भारतीय जीवन बिमा निगम (LIC) ने महिलाओं को महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक योजना लांच की है, जिसमें बिना कोई पैसा निवेश किए महिलाओं को 7000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना लायी गयी है। इस लाभकारी योजना का नाम एलआईसी बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Yojana) है। इस योजना में महिलाओं को प्रशिक्षित कर बीमा सखी ( LIC Agent ) के रूप में भर्ती किया जाएगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस योजना के बारे में :

 

आपको बता दें कि इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में किया था। सरकार की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपने समुदायों में बीमा जागरूकता फैलानी होगी और बदले में उन्हें एक निश्चित आय प्राप्त होगी।

जानकारी के मुताबिक एलआईसी बीमा सखी योजना में चयनित महिला एजेंटों को 3 वर्षों तक हर महीने स्टाइपेंड दी जाएगी। यह स्टाइपेंड उन्हें उनके काम के प्रदर्शन के आधार पर दिया जायेगा।

 

 

कितना मिलेगा स्टाइपेंड ?

एलआईसी बीमा सखी योजना में चयनित बिमा सखी को प्रशिक्षण के दौरान हर महीने 7,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दी जाएगी। वहीं प्रशिक्षण के बाद10वीं और 12वीं पास महिलाओं को एलआईसी एजेंट और स्नातक महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का मौका भी मिलेगा। यहां यह बता दें कि यह राशि उन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया जायेगा।

कौन आवेदन कर सकता है?

  • आवेदक की आयु आवेदन के समय 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 70 वर्ष हो सकती है।
  • आवेदक कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।

कौन आवेदन नहीं कर सकता :

मौजूदा एलआईसी एजेंट या एलआईसी कर्मचारियों से जुड़े लोग इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते। इसमें उनके रिश्तेदार शामिल हैं। जैसे पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन आदि। एलआईसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी और जो लोग पहले एजेंट रह चुके हैं, वे भी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते। मौजूदा एजेंट भी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ :

बीमा सखी योजना में आवेदन करने के लिए आपको इन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी-

  • आयु प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति
  • पते के प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रति
  • शिक्षा प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति
  • पासपोर्ट आकार का फ़ोटो

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version