Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Career»Bihar Women Driver Bharti : बिहार में महिला चालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम.
Career

Bihar Women Driver Bharti : बिहार में महिला चालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम.

बिहार में प्रशिक्षित महिला चालकों की कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने पिंक बस चलाने के लिए महिला चालकों को प्रशिक्षिण देने का फैसला लिया है। इन प्रशिक्षित महिला चालकों को पटना और अन्य शहरों में चलने वाली महिलाओं के लिए समर्पित पिंक बस की कमान सौंपी जाएगी।
Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 20, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Women Driver Bharti : बिहार में परिवहन विभाग पिंक बसें चलाने के लिए महिला चालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) महिला चालकों को पिंक बसें चलाने का प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, प्रशिक्षित महिला चालकों की कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है। प्रशिक्षित महिला चालकों को पटना और अन्य शहरों में चलने वाली महिलाओं के लिए समर्पित पिंक बस की कमान सौंपी जाएगी। जानकारी के अनुसार, बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा और परिवहन विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी अरुणा कुमारी ने राज्य के मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र के संचालकों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि जल्द ही लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) लाइसेंसधारी महिला चालकों को पिंक बसें चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिहार में प्रशिक्षित महिला चालकों की कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने पिंक बस चलाने के लिए महिला चालकों को प्रशिक्षिण देने का फैसला लिया है. इन प्रशिक्षित महिला चालकों को पटना और अन्य शहरों में चलने वाली महिलाओं के लिए समर्पित पिंक बस की कमान सौंपी जाएगी.

Join-Our-WhatsApp-Group

 

बिहार में प्रशिक्षित महिला चालकों की कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने पिंक बस चलाने के लिए महिला चालकों को प्रशिक्षिण देने का फैसला लिया है. इन प्रशिक्षित महिला चालकों को पटना और अन्य शहरों में चलने वाली महिलाओं के लिए समर्पित पिंक बस की कमान सौंपी जाएगी.

इस संबंध में बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि इसके तहत तीन चरणों में 500-500 महिला चालकों को 30 दिनों तक बस चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द ही इससे संबंधित आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में, सभी आवासीय प्रशिक्षण विद्यालयों में स्वच्छ शौचालय, पेयजल की सुविधा, ऊँची चारदीवारी का होना अनिवार्य कर दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए। इस योजना के तहत, बस चलाने में पूर्ण रूप से दक्ष महिला चालकों को ही प्रमाण पत्र दिए जाएँगे।

 

जानकारी के अनुसार, महिला चालक भर्ती एवं प्रशिक्षण के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कम से कम दसवीं पास होना चाहिए। वहीं, ड्राइविंग प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाओं की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, शारीरिक रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त होना अनिवार्य है। इस संबंध में निगम द्वारा जल्द ही भर्ती निकाली जाएगी। इसमें चयनित महिलाओं को सरकार द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद, विभाग चयनित महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण देकर ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान करेगा। लाइसेंसधारी इन महिलाओं को बीएसआरटीसी में चालक के रूप में कार्य करना होगा। नियुक्ति के बाद, इन महिला चालकों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।

Join-Our-WhatsApp-Group

Career Job Alert Sarkari Job Women Bus Driver
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Sarkari Jobs : नीतीश सरकार 2030 तक एक करोड़ युवाओं को देगी नौकरी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा.

February 2, 2026

CSBC Bihar Police Vacancy : बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में निकली कांस्टेबल की भर्ती, जानें कैसे होगा चयन.

February 1, 2026

SSC GD Constable Exam 2026 : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल.

January 29, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Sarkari Jobs : नीतीश सरकार 2030 तक एक करोड़ युवाओं को देगी नौकरी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा.

February 2, 2026

CSBC Bihar Police Vacancy : बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में निकली कांस्टेबल की भर्ती, जानें कैसे होगा चयन.

February 1, 2026

SSC GD Constable Exam 2026 : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल.

January 29, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.