Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Career»Rojgar Mela : बिहार में यहां लग रहा है रोजगार मेला ! युवाओं को हाथों हाथ मिलेगी नौकरी, यहां जानें योग्यता एवं पात्रता.
Career

Rojgar Mela : बिहार में यहां लग रहा है रोजगार मेला ! युवाओं को हाथों हाथ मिलेगी नौकरी, यहां जानें योग्यता एवं पात्रता.

आगामी 22 अगस्त 2025 को खगड़िया में श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय परिसर में एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैंप में 100 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 19, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Rojgar Mela : बिहार में नितीश सरकार बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसी क्रम में श्रम संसाधन विभाग की ओर से पुरे बिहार में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सभी जिले में जिला नियोजनालय के द्वारा जॉब कैंप का आयोजन कर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार निजी कंपनियों में नौकरी दी जाती है।

Join-Our-WhatsApp-Group

इसी को लेकर आगामी 22 अगस्त 2025 को खगड़िया में श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय परिसर में एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैंप में 100 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। इस कैंप का आयोजन जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा।

23,000 रुपये तक होगी सैलरी :

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि इस रोजगार मेले में GSA Foundation कंपनी के द्वारा सीएनसी मशीन ऑपरेटर के पद पर योग्य एवं पात्र युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को ₹18,600 से ₹23,000 तक मासिक वेतन सहित कंपनी की ओर से PF, ESIC, बस सुविधा, कैंटीन और रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अहमदाबाद (गुजरात) में होगी।

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा :

इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम योग्यता ITI डिप्लोमा या ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। इसके लिए उक्त योग्यता और पात्रता रखने वाले योग्य पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी कागजात :

जिला नियोजन अधिकारी ने बताया कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे. जिनमें उम्मीदवार का बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो और जिला नियोजनालय कार्यालय का निबंधन प्रमाण पत्र शामिल हैं।

नियोजन अधिकारी ने बताया गया है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें भाग के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। हालांकि आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले एनसीएस पोर्टल (NCS Portal) पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। केवल निबंधित आवेदक ही इस रोजगार कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है, वे अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद इसमें भाग ले सकते हैं।

Join-Our-WhatsApp-Group

Career Job Camp Rojgar Mela
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Bihar Mega Job Fair 2026 : बिहार के पटना में 16-17 मार्च को लगेगा मेगा रोजगार मेला ! 2000 से ज्यादा को मिलेगा जॉब, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई..

March 12, 2026

Bihar Sarkari Jobs : बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका ! पंचायत विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने पूरा डिटेल्स.

February 20, 2026

Sarkari Jobs : नीतीश सरकार 2030 तक एक करोड़ युवाओं को देगी नौकरी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा.

February 2, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Bihar Mega Job Fair 2026 : बिहार के पटना में 16-17 मार्च को लगेगा मेगा रोजगार मेला ! 2000 से ज्यादा को मिलेगा जॉब, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई..

March 12, 2026

Bihar Sarkari Jobs : बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका ! पंचायत विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने पूरा डिटेल्स.

February 20, 2026

Sarkari Jobs : नीतीश सरकार 2030 तक एक करोड़ युवाओं को देगी नौकरी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा.

February 2, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.