Bank Job : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अगर आप 12वीं पास हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए यह सुनहरा मौका है। दरअसल बिहार में एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के सीधे एयरटेल पेमेंट्स बैंक में भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए सिर्फ कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा और मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

यह जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के पद पर बहाली की जानी है। यह बहाली बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के होगी। इसके लिए 8 जुलाई 2025 (सोमवार) को बेगूसराय और 9 जुलाई 2025 (मंगलवार) को मुंगेर में विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जब कैंप दोनों जिलों के जिला नियोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आवेदन की योग्यता:  इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास या स्नातक पास होना अनिवार्य है तथा उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही मोबाइल फोन और बाइक होना चाहिए।

85 पदों पर होगी भर्ती : इस बैंक में कुल 85 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें बेगूसराय में 50 और मुंगेर में 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी और मेडिकल सुविधा दी जाएगी। इनका कार्यस्थल बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, जमुई और मुंगेर जिला होगा।

पंजीकरण कराना आवश्यक: इस जॉब कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कराना जरूरी है। आवेदन के समय बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version