500 Note Ban : नोटबंदी के दौर को कौन भूल सकता है। इसी बीच, नोटबंदी की खबरें फिर से उड़ने लगी हैं कि अब 500 रुपये के नोट बंद होने वाले हैं? इससे आम आदमी चिंतित नज़र आ रहा है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार मार्च 2026 से 500 रुपये के नोटों का प्रचलन बंद कर देगी। हालाँकि, केंद्र सरकार ने इस खबर का खंडन किया है और इस दावे को पूरी तरह से निराधार और झूठा बताया है।

500 रुपये के नोट को लेकर फैली अफवाह, सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब:

केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में कहा है कि 500 ​​रुपये के नोटों की आपूर्ति बंद करने की सरकार की कोई योजना नहीं है। यानी 100 और 200 रुपये के साथ-साथ 500 रुपये के नोट भी पहले की तरह प्रचलन में रहेंगे।

इस संबंध में, राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सभी नोटों की छपाई और प्रचलन का निर्णय RBI सरकार की सलाह से लेता है, ताकि लोगों को लेन-देन में कोई परेशानी न हो।

पीआईबी ने कहा दावा झूठा:

पीआईबी ने इस दावे का खंडन किया है। उसने साफ कहा है कि आरबीआई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। 500 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे और इन्हें प्रचलन से वापस लेने की कोई योजना नहीं है। आने वाले दिनों में 500 रुपये के नोट पहले की तरह प्रचलन में रहेंगे।

 

 

 

RBI ने बैंकों को दिए थे ये निर्देश :

विदित हो कि RBI ने 28 अप्रैल 2025 को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम संचालकों से यह निर्देश दिया गया था कि एटीएम से 100 और 200 रुपये के नोट भी नियमित रूप से निकलते रहने चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि 500 ​​के नोट हटा दिए जाएं। बल्कि यह सर्कुलर बाजार में छोटे नोटों की कमी और उपलब्धता में सुधार के लिए जारी किया गया है।

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version